Tuesday , April 15 2025

विश्व शांति के लिए जैन धर्म के सिद्धांत नितांत आवश्यक : कौशल

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। महावीर स्वामी साप्ताहिक मिलन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन रविवार को भातखण्डे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक के उपलक्ष्य मे किया गया। संगोष्ठी का शुभारंभ निधि जैन ने मंगलाचरण से किया। जैन लेडीज क्लब एवं वर्धमान इंटर कॉलेज द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुति प्रस्तुत किये गए। कुमारी प्रियांशी शर्मा एवं स्तुति जैन ने भगवान की जन्म जयंती पर भक्ति नृत्य प्रस्तुत किया। लघु नाटिका महावीर के सिद्धांत का मंचन संहिता, संबोधी सुवरत आदि के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण, मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अवध प्रांत मे प्रांत प्रचारक कौशल उपस्थित रहे। इस मौके पर अयोध्या जैन तीर्थ क्षेत्र के पीठाधीश स्वामी रवींद्रकीर्ति जी का मंगल सानिध्य भी सभी को प्राप्त हुआ। स्वामी जी ने अपने उद्बोधन मे कहा कि भगवान का जन्म वैशाली मे चैत्र शुक्ल त्रियोदशी के दिन रात्री मे हुआ था। महावीर स्वामी ने जिओ ओर जीने दो का संदेश पूरे विश्व को दिया है।

असीम अरुण ने कहाकि भगवान महावीर के संदेश जियो और जीने दो एवं अहिंसा परमो धर्म को आज विश्व की आवश्यकता है इसे जन जन तक पहुंचाना व इस पर अमल करना हम सब की जिम्मेदारी है।


मुख्य वक्ता प्रांत प्रचारक कौशल ने कहा कि आज हम सभी मिलकर भगवान का 2624 वां जन्म कल्याणक महोत्सव माना रहे है। आज का यह आयोजन भगवान महावीर स्वामी साप्ताहिक मिलन (जो की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संचालित है) के अंतर्गत आयोजित हैं। इस मिलन की स्थापना लगभग 2 वर्षों पूर्व सभी तीस वर्ष से कम आयु के युवाओं को जोड़ कर की गई थी तभी से सभी युवा समाज के कल्याण के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करते रहते हैं।प्रांत प्रचारक ने बताया की जैन धर्म के सिद्धांत सत्य अहिंसा अस्तेय ब्रह्मचर्य एवं अपरिग्रह संसार के कल्याण के लिए नितांत आवश्यक हैं।

जैन समाज के मंत्री अभिषेक जैन ने भगवान महावीर की प्रार्थना महावीर प्रभु के चरणों मे श्रद्धा के सुमन चढ़ाएं हम, का गायन किया। जिसमे उपस्थित सभी के द्वारा खड़े हो कर भगवान महावीर स्वामी को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कल्याण सिंह कैंसर अस्पताल के निदेशक डा. एमएलबी भट्ट द्वारा भगवान का गुणानुवादन किया गया।

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्षा अपर्णा यादव ने बताया कि भगवान महावीर सिर्फ जैन समाज के नहीं अपितु जन जन के है उनके सिद्धांत जीवन को सफल बनाने मे सहायक हैं। लखनऊ उच्च न्यायालय के अपर महाधिवक्ता विनोद कुमार शाही, बीबीडी समूह के निदेशक विराज सागर दास, राज्य सूचना आयुक्त पीएन द्विवेदी ने भी भगवान के प्रति अपने उद्बोधन के माध्यम से श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जैन समाज के अध्यक्ष पीके जैन ने की। कार्यक्रम में महावीर स्वामी मिलन से अतिशय, आयुष सत्यम, अभिनव, दिव्य, भरत चेतन, नमन आदि के द्वारा सभी को अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर विभाग कार्यवाह अमितेश, मनोज जैन, प्रशांत भाटिया, गुंजन जैन, ऋषभ, आदिश, अभिषेक जैन, शिप्रा जैन सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।