लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को विभाग द्वारा व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों और उपलब्धियों से अवगत कराया।

भेंटवार्ता के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश, भारत और वैश्विक स्तर पर कौशल विकास एवं रोजगार सृजन की संभावनाओं पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।
इस अवसर पर डॉ. हरिओम ने स्मृति चिह्न स्वरूप एक विशेष प्रतिमा मुख्यमंत्री को भेंट की, जिसे एक दक्ष दिव्यांग कलाकार जलालुद्दीन ने निर्मित किया है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal