मजबूत संगठन ही व्यापारियों का सुरक्षा कवच : संजय गुप्ता
लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, बालागंज इकाई का बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि मौजूद उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करने की शपथ दिलाई।
संजय जैन ने चेयरमैन, राहुल गुप्ता ने अध्यक्ष, नवनीत दीक्षित ने वरिष्ठ महामंत्री, ज्ञान द्विवेदी ने महामंत्री, मोनू यादव ने कोषाध्यक्ष, अमित वर्मा, श्याम किशोर मौर्या, सूरजमुखी साहू, सत्यनारायण मिश्रा ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद की शपथ ली।

वहीं उपाध्यक्ष पद पर महेंद्र रस्तोगी, मो. इजरायल, सरवन कुमार रावत, सुरेश मौर्या, शिव कुमार जायसवाल, दिनेश रस्तोगी, संगठन मंत्री पद पर अर्चना पाठक एवं हितेश जैन, मंत्री पद पर सुनील गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, आशीष गुप्ता, राजू रस्तोगी, पप्पू शर्मा, हरीश चंद्र मौर्य, मुरारी, रामनाथ मौर्या, सुशील मौर्या, संतोष रस्तोगी, वीरेंद्र सोनी और प्रचार मंत्री पद पर मुकेश वर्मा ने शपथ ली।
प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी तथा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने को कहा। उन्होंने कहाकि मजबूत संगठन ही व्यापारियों के सुरक्षा कवच का कार्य करता है। व्यापारी वर्ग, समाज का सर्वाधिक जिम्मेदार एवं भावुक वर्ग है। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल व्यापारियो के हितों की रक्षा के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा। प्रत्येक व्यापारी के हित की रक्षा करना संगठन की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह चड्ढा, लखनऊ नगर महामंत्री मोहित कपूर, उपाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा, चंदर नगर इकाई के चेयरमैन हरीश कोहली, बालागंज इकाई के संरक्षक उमाशंकर वर्मा, हनुमान प्रसाद यादव सहित में बालागंज बाजार के व्यापारी उपस्थित रहे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal