लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। पर्वतीय महापरिषद शाखा- गोमती नगर के तत्वावधान में पर्वतीय शैली की होली गायन का आयोजन किया गया। जिसमें गोमती नगर एवं शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकारों एवं गणमान्य जनों ने भाग लिया। इस अवसर पारम्परिक होली- सिद्धि के दाता विघ्न विनाशन, होली खेलें गिरिजापति नन्दन, शिव के मन माही बसे काशी, हाँ हाँ मोहन गिरधारी जैसी लोक प्रसिद्ध होली गीतों की प्रस्तुति की गई।

इस अवसर पर पर्वतीय महापरिषद के अध्यक्ष गणेश चन्द्र जोशी ने सभी को होली की शुभकामनाऐं दी। महासचिव महेन्द्र सिंह रावत ने होली को प्रेम एवं सौहार्द का पर्व बताया। मुख्य संयोजक टीएस मनराल एवं संयोजक केएन चंदोला ने उपस्थित जन समुदाय को शुभकामनाएं दी।

होली बैठकी से पूर्व पर्वतीय महापरिषद, शाखा गोमती नगर द्वारा क्षेत्र के 100 महाकुम्भ स्नार्थियों का सम्मान किया। पर्वतीय महापरिषद द्वारा 500 लोगों को महाकुम्भ मेला में स्नान हेतु लाने ले जाने की व्यवस्था की गई थी।

इस अवसर पर शाखा गोमती नगर रामलीला समिति के अध्यक्ष गोविन्द सिंह बोरा, महासचिव रमेश चन्द्र उपाध्याय, ख्याली सिंह कड़ाकोटी, पुष्कर नयाल, आनन्द सिंह कपकोटी, संरक्षक प्रो. आरसी पन्त, पीसी पन्त, हेमंत सिंह गड़िया, कमल सिंह, एनके उपाध्याय, नेगी, गीरीश चन्द कोठारी, त्रिभुवन बोरा, किशन सिह, भुवन पाण्डेय, डा. बीएस नेगी, सहित पर्वतीय महापरिषद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal