लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। हुसैनगंज बाजार में आयोजित बैठक में स्थानीय व्यापारियों ने उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल की सदस्यता ग्रहण की। बतौर मुख्य अतिथि मौजूद संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता की उपस्थिति में हुसैनगंज आदर्श व्यापार मण्डल का गठन किया गया।
जिसमें बाजार के वरिष्ठ व्यापारी श्रवण गुप्ता को चेयरमैन, पवन वर्मा को अध्यक्ष, परमानंद गोयल को वरिष्ठ महामंत्री, आदित्य वर्मा को महामंत्री, ओवेस खान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सगीर अहमद मंसूरी, नितिन गुप्ता, मोहम्मद मोइद, राजू गुप्ता, राजू वर्मा, अंकुर जायसवाल को उपाध्यक्ष, आनंद बंसल को कोषाध्यक्ष, पंकज गुप्ता को सह कोषाध्यक्ष, नितिन गुप्ता को वरिष्ठ संगठन मंत्री, वैभव गुप्ता एवं मो. फरीद को संगठन मंत्री, चंदन चौरसिया, शशांक कुमार को मंत्री, स्वाति चौरसिया को मीडिया प्रभारी चुना गया।

नवगठित कार्यकारणी के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहाकि व्यापारियों के मान, सम्मान एवं स्वाभिमान की रक्षा के लिए व्यापारियों को संगठित होना अत्यधिक आवश्यक है। मजबूत संगठन के माध्यम से बड़ी से बड़ी समस्या से निजात पाई जा सकती है। उन्होंने कहाकि व्यापारियों के कारोबार को बढ़ाने एवं बचाने में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल लगातार सकारात्मक प्रयास कर रहा है। व्यापारियों को भी समय के अनुसार अपने आपको अपग्रेड करते रहना चाहिए।
संगठन के गठन कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, नगर उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष मो. आरिफ सहित हुसैनगंज के व्यापारी उपस्थित रहे।