Friday , February 13 2026

नगर निगम जोन 2 का मामला : कर्मचारी संगठनों ने की कार्यवाही की मांग, दी ये चेतावनी

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। नगर निगम जोन दो में शुक्रवार को हुए पूर्व पार्षद और राजस्व निरीक्षक के बीच हुआ विवाद तूल पकड़ने लगा है। नगर निगम एवं जलकल कर्मचारी संघ ने महापौर को पत्र देकर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने की मांग की है। नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि नगर निगम के कर्मचारी अधिकारी शासन, प्रशासन के बनाए नियमों के अधीन ईमानदारी से कार्य करते है। उसके विपरीत इस तरह की अनैतिक रुप से उनके मान, सम्मान पर जब इसी संस्था के सदस्यों द्वारा इस तरह के कृत्य किए जायेगे तो कैसे कर्मचारी,अधिकारी काम करेगे।

शशि कुमार मिश्र, आनंद वर्मा, राजेश सिंह, शैलेन्द्र तिवारी, रेहान सहित कर्मचारी नेताओं ने इस तरह की घटना की घोर निन्दा की है। नगर निगम के सभी संगठनो की मांग है कि इस तरह की घटना की पुनर्रवृति न हो इस पर ठोस कार्यवाही हो। वहीं इस घटना के सभी आरोपियों पर न्याय संगत कार्यवाही जोनल अधिकारी एवं पीड़ित कर्मचारी द्वारा पंजीकृत FIR पर समयबद्ध कार्यवाही की जाए। अन्यथा संगठन न्याय हेतु संघर्ष करने को बाध्य होगा।