लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। विभिन्न मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने हड़ताल का ऐलान किया है। इस दौरान आगामी 24 एवं 25 मार्च को बैंक कर्मियों की दो दिवसीय अखिल भारतीय हड़ताल रहेगी। इसके साथ ही आन्दोलनात्मक कार्यक्रम भी होंगे।
प्रमुख मांगे
सभी संवर्गों में पर्याप्त भर्ती।
पांच दिवसीय बैंकिंग।
बैंक कर्मियों पर नित्यप्रति हो रहे हमलों से बचाव हेतु पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था।
आईबीए के पास लंबित सभी मुद्दों का त्वरित निष्पादन।
ग्रेच्युटी धनराशि की सीमा को 25 लाख करना और आयकर से मुक्त करना।
अधिकारी/कर्मचारी निदेशकों के रिक्त पदों को तुरंत भरना।
आईडीबीआई बैंक में सरकार की शेयर पूंजी को 51% बनाए रखना।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस लखनऊ जिला इकाई के संयोजक अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि प्रस्तावित दो दिवसीय अखिल भारतीय हड़ताल एवम अन्य आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को लेकर लखनऊ नगर में आयोजित करने की रूपरेखा भी बनाई गई है।
21/02/2025 को केनरा बैंक (सर्किल ऑफिस), गोमती नगर पर प्रदर्शन (शाम 5 :30 बजे से)
23/02/2025 को सोशल मीडिया कैंपेन।
28/02/2025 को सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा विरोध स्वरूप बैज धारण।
07/03/2025 को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, कपूरथला शाखा पर प्रदर्शन (शाम 5:30 बजे से)
11/03/2025 को सभी बैंकों के नगर स्थित प्रधान/जोनल/रीजनल कार्यालयों पर संयुक्त प्रदर्शन (शाम 05:30 बजे से)
17/03/2025 को प्रेस वार्ता
21/03/2025 को शाम 05:30 बजे से विशाल रैली स्टेट बैंक, स्थानीय प्रधान कार्यालय से इंडियन बैंक, हज़रतगंज तक
22/03/2025 सोशल मीडिया कैंपेन (X हैंडल सहित)
24/03/2025 को अखिल भारतीय हड़ताल का प्रथम दिवस। सभी अधिकारी और कर्मचारी प्रातः 10:00 बजे से अपने अपने बैंकों के सम्मुख प्रदर्शन करने के उपरांत
भारतीय स्टेट बैंक (मुख्य शाखा) हज़रतगंज, पर एकत्र होंगे जहां पर प्रातः 11:30 बजे से एकीकृत विशाल प्रदर्शन एवं सभा होगी।
25/03/2025 को अखिल भारतीय हड़ताल का द्वितीय दिवस। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी प्रातः 10:00 बजे से अपने अपने बैंकों के सम्मुख प्रदर्शन करने के उपरान्त
इंडियन बैंक हजरतगंज चौराहा पर एकत्र होंगे, जहां पर प्रातः 11:30 बजे से एकीकृत विशाल प्रदर्शन एवं सभा होगी।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal