लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। प्रगति पर्यावरण संरक्षण एवं प्रगति इवेंट के संयुक्त तत्वाधान में चल रहे 17वें यूपी महोत्सव के प्रांगण में उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। उत्तर प्रदेश एक ऐसा प्रदेश है जो पूरे देश की सियासत की दिशा तय करता है, वहीं संस्कृतिक और ऐतिहासिक रूप से भी बेहद समृद्ध है। राम और कृष्ण की धरती वाले इस प्रदेश में जहां भगवान काशी विश्वनाथ दुनिया के सबसे प्राचीन नगरी में विराजमान हैं। वहीं त्रिवेणी का अद्भुत संगम भी इस प्रदेश को बहुत ही खास बनाता है, और तब जब इस वक्त प्रयागराज में दुनिया का सबसे अनूठा और अद्भुत महाकुंभ चल रहा हो।
संस्था के उपाध्यक्ष एनबी सिंह ने यूपी महोत्सव में आए लोगों को संदेश दिया कि विकसित भारत का समृद्ध उत्तर प्रदेश पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब हुआ है। इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जाता है। उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर अकबर भदोही, कल्लू टेराकोटा, पुखराज राजस्थान, अखिल गुजराती नमकीन, रियाज इलेक्ट्रॉनिक, शानू मुरादाबाद, सलीम और बंटी क्रोकरी को सम्मानपत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अर्जुन सिंह यादव, गुलाम नबी जम्मू कश्मीर से, जुबेर अली कानपुर से, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, प्रिया सिंह चौहान, आकांक्षा वर्मा, रमन सिंह, सतीश सैनी, आमिर अहमद, जाकिर, फैजल, रियाज़ उपस्थित रहे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal