Friday , February 13 2026

उप सभापति बनने पर जयति श्रीवास्तव को दी बधाई

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष शेखर कुमार, प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री आलोक भटनागर व उपाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने उप्र राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लि. की उप सभापति बनने पर जयति श्रीवास्तव को बधाई देते हुए पुष्पगुच्छ व अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अनूप श्रीवास्तव द्वारा स्वामी विवेकानंद एवं महर्षि महेश योगी की जयन्ती के अवसर पर 12 जनवरी को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कायस्थ समागम/महा-उत्सव में आने का निमंत्रण भी दिया।