Friday , October 25 2024

AKTU : इंटर टेक्निकल यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स फेस्ट के दूसरे दिन हुए कई खेल

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में चल रहे डॉ. अब्दुल कलाम इंटर टेक्निकल यूनिवर्सिटी फेस्ट 2024-25 जोनल स्तर के दूसरे दिन विभिन्न खेलों में छात्रों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न जोन पर अब तक 65 संस्थानों के 3890 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। जिसमें छात्र 2673 रहे तो छात्राओं की संख्या 1217 है।

प्रतियोगिता के लिए प्रदेश में आठ जोनल सेंटर बनाये गये हैं। इसमें आगरा, बरेली, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, गोरखपुर, लखनउ, मेरठ, प्रयागराज में जोनल सेंटर बनाया गया है। आठों जोन के लिए विश्वविद्यालय की ओर से पर्वेक्षक नियुक्त किये गये हैं। फेस्ट में एथेलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, चेस, कबड्डी, खो-खो, टेबल टेनिस और वॉलीबाल खेल की प्रतिस्पर्धा आयोजित हो रही है। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओपी सिंह प्रतियोगिता का समन्वय कर रहे हैं।