- सेंट जोसेफ विद्यालय समूह के बच्चों ने मनाया दशहरा – किया रावण दहन
- मर्यादा के पालन का संदेश देते हैं प्रभु राम : पुष्पलता अग्रवाल
- रतन टाटा का निधन देश की अपूरणीय क्षति – अनिल अग्रवाल
लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। नन्हे-मुन्ने बच्चों को अपनी भारतीय संस्कृति, परम्पराओं और अपने त्यौहारो से परिचित कराने के लिये सेंट जोसेफ समूह आरम्भ ही से प्रयास करता रहा है। उसी उद्देश्य को पूरा करते हुये सेंट जोसेफ समूह की राजाजीपुरम, सीतापुर रोड, रुचिखण्ड शाखाओं में नवरात्र व दशहरा पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया।


जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने प्रभु राम, माता जानकी, भ्राता लक्ष्मण, भरत और हनुमानजी के साथ महिषासुर मर्दिनी, नौ दुर्गा की वेश-भूषा को धारण किया। इस अवसर पर नन्हे बच्चों ने लघु राम लीला का मंचन भी किया। जिसमें राम रावण युद्ध के पश्चात रावण के पुतले का दहन किया गया।


रावण दहन के पूर्व विद्यालय के सीनियर छात्र-छात्राओं द्वारा महिषासुर मर्दिनी नृत्य नाटिका के माध्यम से महिषासुर का वध हुआ। प्रभु राम ने रावण वध से पूर्व शक्ति की उपासना की, तत्पश्चात रावण वध किया।

श्रीअयोघ्या धाम आने पर सेंट जोसेफ समूह के प्रबन्ध निदेशक अनिल अग्रवाल और निदेशक नम्रता अग्रवाल ने आरती उतार कर और पुष्प वर्षा के साथ प्रभु राम का राज्याभिषेक किया। इस अवसर पर बच्चें, अभिभावक व स्थानीय निवासी भी उपस्थित थे।

दशहरा पर्व पर विद्यालय समूह की संस्थापक अध्यक्ष पुष्पलता अग्रवाल ने कहा कि हमारे पर्व व त्योैहार बच्चों को सदैव अच्छी शिक्षा देते है। राम ने विश्व को मर्यायदाओं में रहकर मर्यादा का पालन करने का संदंश दिया।

प्रबन्ध निदेशक अनिल अग्रवाल ने कहा कि राम के आदर्श आज भी प्रासंगिक होने के साथ अनुकरणीय है। उन्होने सभी को नवरात्रि, व विजय के प्रतीक पर्व दशहरा की हार्दिक शुभकामनायें प्रदान की। उन्होंने देश के महान प्रेरणादायी व्यक्तित्व रतन टाटा के निधन पर शोक संवेदानाये प्रकट करते हुये इसे देश की अपूरणीय क्षति बताया।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal