Thursday , September 24 2026

भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने DCP उत्तरी से की मुलाकात

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को पुलिस उपायुक्त (उत्तरी) राम नयन सिंह से मिलकर शुभकामनाएं प्रेषित की। साथ ही व्यापारिक समस्याओं से भी अवगत कराया। इस दौरान सरिया की गाड़ी का चालान, नहर रोड पर रात में गश्त, टेढ़ी पुलिया से सेंट मेरी हॉस्पिटल तक अवैध रूप से मंडी का लगना (जिससे रजिस्टर्ड व्यापारियों को व्यापार में दिक्कत), सुचारू रूप से आवागमन, थाना प्रभारी एवं व्यापारियों की मीटिंग इत्यादि पर चर्चा हुई।

प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश संयोजक एसडी सिंह बैशवारा, प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार सिंह, प्रदेश मंत्री/लखनऊ प्रभारी विनोद कुमार सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री संजय मिश्रा, प्रदेश उपमंत्री आरके सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष अवधेश विश्वकर्मा, नहर रोड महामंत्री मोहित सिंह, नहर रोड उपाध्यक्ष मनीष सिंह, रोहित सिंह शामिल थे।