Tuesday , September 17 2024

73वां ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर 9 सितंबर से, सीएम योगी करेंगे शुभारंभ

लखनऊ (शम्भू शरण वर्मा/टेलीस्कोप टुडे)। पांच दिवसीय 73वें ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग कल्स्टर 2024 (Men & Women) का आयोजन 9 से 13 सितम्बर 2024 तक लखनऊ में होगा। जिसका शुभारंभ 9 सितंबर को 35वीं वाहिनी PAC ग्राउंड महानगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। बुधवार को सशस्त्र सीमा बल सीमांत मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में रत्न संजय (भा.पु.से. महानिरीक्षक) ने शुभंकर “औजस” का अनावरण किया।

उन्होंने बताया कि साई स्टेडियम व केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 73वें ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग कल्स्टर का आयोजन होगा। जिसमें Wrestling, Boxing, Body Building & Arm Wrestling शामिल है। इस क्लस्टर का मुख्य उद्देश्य केंद्रीय पुलिस बलों एवं राज्य पुलिस के कार्मिकों में खेल की भावना को प्रबल करना है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में सम्पूर्ण भारत से केंद्रीय पुलिस बल, राज्य पुलिस बल और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 34 टीमों के 1428 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहें हैं। जिसमें 1052 पुरुष एवं 376 महिलाएं खिलाड़ी शामिल रहेंगे। प्रतियोगिता की शोभा बढ़ाने हेतु विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। साथ ही खिलाडियों को लखनऊ का भ्रमण भी कराया जायेगा।

प्रेस कांफ्रेंस में महानिरीक्षक ने मीडिया कर्मियों के साथ जानकारी साझा करते हुए सभी सीमान्तो के प्रतीक चिन्हों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि खेल से सम्बंधित सभी खिलाडियों के फोटोग्राफ AI पर साझा किया जायेगा एवं Facebook, Twitter, Youtube, दूरदर्शन पर लाइव प्रसारण किया जायेगा। यह प्रतियोगिता स्थानीय जनता के लिए निशुल्क है।

महानिरीक्षक रत्न संजय ने खेल व खेल संस्कृति के महत्व को बताते हुए इस आयोजन को सफल बनाने में विभिन्न संस्थाओं, स्पॉन्सर्स, स्कूली बच्चे आदि के द्वारा किये जा रहे सहयोग को सराहा।

लखनऊ की तहजीब व संस्कृति से रूबरू होंगे खिलाड़ी

प्रतियोगिता में केंद्रीय पुलिस बल, राज्य पुलिस बल और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 34 टीमों के 1428 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। ऐसे में उन्हें खेल के साथ ही लखनऊ की तहजीब व संस्कृति से भी रूबरू कराया जाएगा। महानिरीक्षक रत्न संजय ने बताया कि प्रतिभागियों को लखनऊ के ऐतिहासिक धरोहरों, इमारतों, धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। साथ ही वेलकम किट में इससे संबंधित बुकलेट व ब्रोसर भी दिया जाएगा। जिससे प्रतिभागी लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश की संस्कृति से भी रूबरू हो सकें।

इस मौके पर जगदीप पाल सिंह (उपमहानिरीक्षक, कार्मिक), महेश कुमार (उपमहानिरीक्षक, प्रचालन), रजनीश लांबा (उपमहानिरीक्षक, सशस्त्र सीमा बल), निखिल कुमार उपमहानिरीक्षक, चिकित्सा), कमलकांत (उपमहानिरीक्षक, प्रशासन) भी उपस्थित रहे।