- विधायक ओपी श्रीवास्तव ने सदस्यता कार्यक्रम की कार्यकर्ताओं को दी जानकारी
लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व -2024 के रूप में 1 सितम्बर से शुरू होने जा रहे पार्टी के सदस्यता अभियान की तैयारी में लखनऊ पूर्व विधानसभा में दो मण्डलों की कार्यशाला आयोजित की गई। बतौर मुख्य अतिथि मौजूद विधायक ओपी श्रीवास्तव ने लखनऊ पूर्वी विधानसभा से सबसे अधिक भाजपा की सदस्यता करने और प्रदेश में इस अभियान में मिसाल कायम करने की अपील की।

पहली कार्यशाला कंचना बिहारी मार्ग, कल्याणपुर में मंडल अध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह के द्वारा आयोजित की गई। पूर्व मंडल-2 की कार्यशाला बैठक में स्वच्छता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक सुनील मिश्र, भाजपा लखनऊ महानगर के उपाध्यक्ष राकेश सिंह और पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मंडल -4 की कार्यशाला पारिजात पैलेस में आयोजित की गई। मंडल अध्यक्ष सुमित खन्ना के नेतृत्व में आयोजित कार्यशाला में लखनऊ महानगर टीम से राकेश सिंह, महिला मोर्चा की महानगर उपाध्यक्ष शिवा पाण्डेय, भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नितिन मित्तल, पंकज सक्सेना, पार्षद भृगुनाथ शुक्ला, पार्षद रामकुमार वर्मा भी उपस्थित रहे।
भाजपा के वरिष्ठ नेता को दी श्रद्धांजलि
विधायक ओपी श्रीवास्तव ने भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व पार्षद और वर्तमान में रेलवे बोर्ड के सदस्य ह्रदय नारायण श्रीवास्तव के जियामऊ स्थित आवास पर उनको श्रद्धांजलि देने भी पहुंचे। परिवार के लोगों को इस दुख की घड़ी में ढाढस बंधाया।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal