Thursday , September 19 2024

SSB : फिट इंडिया फ्रीडम की श्रृंखला के तहत हुई 5 किमी दौड़

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। सशस्त्र सीमा बल, सीमांत मुख्यालय लखनऊ के महानिरीक्षक रत्न संजय के नेतृत्व में G20 रोड गोमती नगर में फिट इंडिया फ्रीडम की श्रृंखला के तहत दूसरी 5 कि.मी. दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों, स्पोर्टस् टीम के खिलाड़ियों एवं कुल 301 बलकर्मियों ने बड़े जोश के साथ प्रतिभाग किया।

इस दौड़ में जगदीप पाल (उप महानिरीक्षक), महेश कुमार (उप महानिरीक्षक), हरी प्रकाश कमांडेंट (JAG), एके सिन्हा, कमांडेंट (पशुचिकित्सा), गौरी शंकर राय (कमांडेंट, संचार), अरविन्द कुमार, कमांडेंट, चतुर्थ वाहिनी एवं अन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए रत्न संजय (भा.पु.से. महानिरीक्षक, सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, लखनऊ) ने 5 कि.मी. दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसमें शारीरिक स्वास्थ्य एवं खेल की भावना का परिचय देते हुए अधिकारी एवं जवान एक साथ एक जुट होकर कदम से कदम मिलकर दौड़े।

महानिरीक्षक ने जगदीप पाल (उप महानिरीक्षक) एवं महेश कुमार (उप महानिरीक्षक) की इस दौड में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशंसा की। पुरुष वर्ग में प्रथम आरक्षी सामान्य धीरज, द्वितीय आरक्षी सामान्य साहिल, तृतीय आरक्षी सामान्य याहया खान तथा महिला वर्ग में प्रथम आरक्षी सामान्य महिला प्राची, द्वितीय, आरक्षी सामान्य महिला अकाँक्षा तृतीय, आरक्षी सामान्य महिला तेजस्वनी को प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन किया। उन्होंने आगामी 73वें ऑल इंडिया पुलिस कल्स्टर चैम्पियनशिप-2024 के दृष्टिगत समस्त बलकर्मियों को शारीरिक फिटनेस का स्तर ऊंचा रखने के लिए प्रेरित किया। जिसकी मेजबानी सीमांत मुख्यालय, लखनऊ के द्वारा की जा रही है।