- आजादी के अमृत महोत्सव, हर घर तिरंगा के तहत Seth MR Jaipuria, School में हुआ भव्य कार्यक्रम

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, लखनऊ द्वारा रत्न संजय (भा.पु.से. महानिरीक्षक) के मार्गदर्शन में आजादी के अमृत महोत्सव व हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत Seth MR Jaipuria, School, Gomtinager Extension में शुक्रवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अजय यादव (द्वितीय कमान अधिकारी), विजय बहादुर यादव (चेयरमैन) व रचित यादव (निदेशक) ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गयी। सशस्त्र सीमा बल के बलकर्मियों व छात्र-छात्राओं ने “भारत माता की जय” “हर घर तिरंगा” जैसे जोशीले नारों से माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।


छात्राओं ने सशस्त्र सीमा बल के बलकर्मियों को रक्षा-सूत्र बांधकर देश की रक्षा की प्रतिज्ञा दी। अजय यादव (द्वितीय कमान अधिकारी) ने बताया कि हम सभी को अपने घरों पर तिरंगा फहराना चाहिए। इस अभियान का उद्देश्य ही स्वतंत्रता दिवस पर लोगों को तिरंगे के महत्व को लोगों को बताना है। अंत में अजय यादव ने स्कूल चैयरमैन व निदेशक को स्मृति चिन्ह देकर अभिवादन व्यक्त किया।


इस मौके पर अभिनव सिंह (उप कमांडेंट), जितेन्द्र कुमार (सहायक कमांडेंट, चतुर्थ वाहिनी), रौनक त्यागी (सहायक कमांडेट), स्कूल के अध्यापकगण व सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।