Tuesday , September 17 2024

बोरा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस



लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। सीतापुर रोड स्थित बोरा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज में 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्राचार्य डॉ. गिरीश चन्द्र पाठक, उप-प्राचार्या डॉ. ऋचा दुबे ने ध्वजारोहण किया।

तत्पश्चात् परिसर स्थित भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डाॅ. पंकज कुमार, संस्था के प्राचार्य, उप-प्राचार्या, विभागाध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह, डाॅ. अनुभव तिवारी, कुलदीप द्विवेदी ने दीप प्रज्जवलन एवं राम दरबार, डाॅ. भीमराव अम्बेडकर, महात्मा गाँधी, पं. लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।

कार्यक्रम में प्रिंशि अवस्थी, सूरज कुमार ने भाषण, मुस्कान ने नृत्य, अंकिता, शिवम शुक्ला, देवांशिनी मिश्रा एवं निशांत ओझा ने कविता पाठ प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उप-प्राचार्या एवं विभागाध्यक्ष द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विचार व्यक्त किया गया।

अध्यक्षीय संबोधन करते हुए संस्था के प्राचार्य ने नागरिक व सामाजिक मूल्यों से अवगत होने एवं राष्ट्र के प्रति सभी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सांस्कृतिक समिति की सदस्या दीपिका, पूजा बिस्ट एवं अन्य के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन निधि मिश्रा एवं आयुषी त्रिपाठी ने किया।
इस अवसर पर संस्थान के समस्त विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, शिक्षेणत्तर कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।