Tuesday , September 17 2024

सशस्त्र सीमा बल सीमांत मुख्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। सशस्त्र सीमा बल सीमांत मुख्यालय के बारहसिंगा प्रांगण में 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन रत्न संजय (भा.पु.से., महानिरीक्षक, सीमांत मुख्यालय, लखनऊ) की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें जगदीप पाल सिंह (उप-महानिरीक्षक) डॉ. निखिल कुमार प्रसाद (उप-महानिरीक्षक, चिकित्सा), हरी प्रकाश (कमांडेंट, लीगल) सहित अन्य अधिकारीगण, बल के कार्मिक एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

रत्न संजय (महानिरीक्षक) ने ध्वजारोहण किया तथा सभी बलकर्मियों ने राष्ट्रगान गाया। इसके पश्चात महानिरीक्षक ने उपस्थित सभी बल के सदस्य एवं उनके परिवारजनों को बल की तरफ से भारत की आजादी के 78वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए सभी का अभिवादन किया। उन्होंने सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, अमर शहीदों और राष्ट्रीय नेताओं को स्मरण करते हुए नमन किया।

महानिरीक्षक ने महानिदेशक, सशस्त्र सीमा बल द्वारा दिए गए शुभ संदेश को पढ़कर सुनाया। उन्होंने मौजूद कार्मिकों को बताया कि एसएसबी विषम परिस्थितियों में भी दक्षतापूर्वक कार्य करते हुए भारत-नेपाल एवं भारत-भूटान की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं की सुरक्षा के अतिरिक्त, आंतरिक सुरक्षा ड्यूटी, नक्सल ऑपरेशन ड्यूटी, निर्वाचन ड्यूटी इत्यादि का दायित्व बखूबी निभा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में अब तक सीमांत लखनऊ की विभिन्न वाहिनियों द्वारा इसके अतिरिक्त सीमांत लखनऊ की लगभग 38 समवायों के विभिन्न राज्यों में कानून व्यवस्था एवं चुनाव ड्यूटियों में तैनात रहने के बावजूद हमने सीमा की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जिसके परिणाम स्वरूप महत्वपूर्ण रूप से मादक पदार्थों के 47 मामलों में 62 गिरफ्तारी, वन्य उत्पाद के 75 मामलों में 67 गिरफ्तारी, वन्य जीव के 15 मामलों में 22 गिरफ्तारी, भारतीय मुद्रा के 45 मामलों में 71 गिरफ्तारी, नेपाली मुद्रा के 39 मामलों में 49 गिरफ्तारी, सोना तस्करी के 6 नामलों में 7 गिरफ़्तारी, चांदी तस्करी के 7 मामलों में 9 गिरफ्तारी, खाद्य पदार्थों की तस्करी के 1450 मामलों में 1217 गिरफ्तारी तथा मानव तस्करी के 39 मामलों में 43 गिरफ्तारी दर्ज की। साथ ही 8 पुरुष एवं 39 महिलाओ को मानव तस्करों से बचाया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा रत्न संजय (महानिरीक्षक सीमांत मुख्यालय लखनऊ) को President’s Medal For Distinguished Service – से नवाजा गया। पराक्रम के लिए Medal for Gallantry 5 पदक तथा अनुकरणीय सेवाओ और उत्कृष्ट कार्य करने वाले बल के, अधिकरियों और कार्मिक को Medal For Meritorious service -2 पदक, DG’s Golden Disc with 1 star -1, DG’s Golden Disc -12, एवं DG’s Silver Disc 22 पदक तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। खेलों के क्षेत्र में कुल 18 पदक प्राप्त किये।

महानिदेशक सशस्त्र सीमा बल द्वारा राहत व बचाव दल लखनऊ के 20 कार्मिको को महानिदेशक प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। जिन्होंने एक संयुक्त राहत एवं बचाव अभियान चलाकर नदी के बीच फंसे हुए कुल 131 ग्रामीणों को सुरक्षित बचाया। इस अवसर पर सीमांत लखनऊ की पाइप बैंड टीम द्वारा देशभक्ति गीत के साथ मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।