Tuesday , September 17 2024

पुनीत टंडन अध्यक्ष, हरमिंदर सिंह बने राजाजीपुरम परिक्षेत्र व्यापार मंडल के महामंत्री

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। राजाजीपुरम परिक्षेत्र में व्यापार मंडल इकाई के गठन के लिए पद चयन बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल लखनऊ महानगर के अध्यक्ष सुरेश छाबलानी ने की। जिसमे सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर पुनीत टंडन, महामंत्री के लिए हरमिंदर सिंह, कोषाध्यक्ष के लिए गणेशी सोनी का चयन किया गया।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन यादव, अंकित अरोरा, मंत्री देवराज पांडे को नियुक्त किया गया। संरक्षक काका चौधरी व अरुण कुमार तिवारी बनाए गए। महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी ने बताया कि जल्द ही कार्यकारिणी का विस्तार कर शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल महानगर के महामंत्री दीपेश गुप्ता, महामंत्री अनुज गौतम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पदम जैन, रमेश शुक्ला सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।