लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश इकाई का शपथ ग्रहण समारोह रविवार शाम महानंदा रिजॉर्ट नहर रोड जानकीपुरम में आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि मौजूद भाजपा एमएलसी व एसआर ग्रुप के चेयरमैन पवन सिंह चौहान ने पदाधिकारियों संग दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह सहित समस्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

शपथ लेने वाले प्रमुख पदाधिकारियों में प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह, महामंत्री सुशील कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष विवेक शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज दीक्षित, उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा, विशाल रावत, डॉ. उमेश राय, मंत्री विनोद कुमार सिंह, उपमंत्री आरके सिंह चौहान, संगठन मंत्री संजय मिश्रा, प्रचार मंत्री किशन सिंह, कानूनी सलाहकार दीपक कुमार सिंह शामिल थे।
समारोह में प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह ने जिला कार्यकारिणी एवं नहर रोड इकाई के पदाधिकारी को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई। जिला कार्यकारिणी के अध्यक्ष अवधेश विश्वकर्मा, महामंत्री पवन सिंह तोमर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष किशोर जयसवाल आदि ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

वहीं नहर रोड इकाई के अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, महामंत्री मोहित सिंह, संरक्षक प्रमोद तिवारी, जगदीश शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र शास्त्री, उपाध्यक्ष जावेद आलम, उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, उपाध्यक्ष मनीष सिंह, कोषाध्यक्ष दिवाकर पांडे, मंत्री अजित सिंह, उप मंत्री प्रभात सिंह, संगठन मंत्री पवन यादव, संगठन मंत्री शुभम शुक्ला, संयुक्त मंत्री अंकित कुशवाहा, विजेंद्र यादव, हंसराज मौर्या, प्रचार मंत्री विजय सिंह, मीडिया प्रभारी अमित सिंह, सह मीडिया प्रभारी रोहित सिंह एवं कार्यकारिणी सदस्य अरविंद यादव को भी शपथ दिलाई गई।
मुख्य अतिथि भाजपा एमएलसी पवन सिंह चौहान ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए व्यापारियों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्या मेरी समस्या है, उसको सरकार तक पहुंचाना और उससे निजात दिलाना भी मेरी जिम्मेदारी है। देश की अर्थ व्यवस्था को मजबूत बनाने में व्यापारी की अहम भूमिका है।
इस अवसर पर बतौर विशिष्ट अतिथि दिवेश कुमार रस्तोगी (सदस्य, राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड), भाजपा के नगर उपाध्यक्ष विवेक सिंह तोमर, भारतीय किसान उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रीतेश गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष अजय त्रिपाठी “मुन्ना”, भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संयोजक एसडी सिंह वैसवारा, संरक्षक सौरभ तिवारी, सुशील कुमार निगम सहित काफी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal