Tuesday , September 17 2024

मानसी तीज क्वीन, डा. क्षितिज चुनी गईं फेस ऑफ़ सीजन


लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। हरियाली तीज में चलो हरा भरा बनाए संसार, उज्जवल भविष्य के लिए करें एक सुरक्षित धरा का श्रृंगार…। इसी थीम संग गुरुवार को अपराजिता जज्बा जीत का नेशनल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा तीज उत्सव आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा. किरण लता डंगवाल एवं विशिष्ट अतिथि शैली चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। साथ ही वाणी वंदना की प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने ओपेन माइक द्वारा तीज क्वीन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
मानसी सिंह ने तीज क्वीन का खिताब हासिल किया। सिमरन कौर प्रथम रनर अप, सरोज मिश्रा द्वितीय रनर अप रहीं। अपराजिता कार्यकारी सदस्यों के मध्य फेस आफ सीजन का चयन किया गया। जिसमें अपराजिता उपाध्यक्ष डा. क्षितिज शुक्ला ने फेस आफ सीजन का खिताब हासिल किया। जिसका चयन साधना श्रीवास्तव एवं सृष्टि श्रीवास्तव के निर्णायक मंडल द्वारा किया गया।
विशेष कैटगरी में मोस्ट इलीगेंट नम्रता, मोस्ट ब्यूटीफुल निधि पाण्डेय, मिसेज होटेस्ट विनीता त्रिपाठी, मिस क्यूटेस्ट संस्कृति, मिसेज एक्जोटिक नेहा अग्रवाल चुनी गई।
साथ ही मंनोरंजक कार्यक्रम, गेम्स एवं लज़ीज़ व्यंजनों की भी लुत्फ उठाया