Sunday , September 8 2024

पान दरीबा चारबाग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि देश के व्यापारी वर्ग को फौजी जैसा सम्मान देश में मिले। पान दरीबा चारबाग व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने कहा देश की 150 करोड़ से अधिक जनता को सर्वाधिक जोड़ कर रखने वाला वर्ग व्यापारी है। सर्वाधिक राजस्व और रोजगार देने वाला वर्ग व्यापारी है। व्यापारी जनता से कर एकत्रित करके सरकारों के खजाने में भरता है, इसलिए व्यापारी को देश में इस सम्मान का अधिकार है।

पानदरीबा व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद पर प्रमुख व्यवसाय जनता डेरी के स्वामी प्रहलाद राजपूत, महामंत्री रवि जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बेचा लाल कश्यप, कोषाध्यक्ष सनत कुमार जैन, उपाध्यक्ष अरूण गुप्ता, राज बन्धु अग्रवाल, संगठन मंत्री हरी ओम गुप्ता, सलाहकार माधुरी भूषण तिवारी, शिशिर चतुर्वेदी, सिद्धार्थ राजपूत बनाए गए।


इस अवसर पर संगठन के लखनऊ महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, युवा के प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम, प्रदेश संगठन मंत्री जावेद बेग, युवा महानगर अध्यक्ष अश्वन वर्मा, महानगर उपाध्यक्ष अमरनाथ चौधरी, मुकेश अग्रवाल, राजीव कककड, अनुज गौतम, दीपेश गुप्ता, पदम जैन, मुकेश कुमार नाग, आरके मिश्रा, सनत गुप्ता, महिला इकाई की महामंत्री बीनू मिश्रा, जय मिगलानी, सजय निधि अग्रवाल, मो. नसीम, कमल चौधरी, रामस्वरूप, छोटेलाल सहित अन्य व्यापारी उपस्थित थे।