Tuesday , May 26 2026

RPI ने भंग की पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 6 जिलों की कार्यकारिणी

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 6 जिलों की कार्यकारिणी भंग कर दी है। इन जिलों में मेरठ, बागपत, मुज़फ़्फ़रनगर, सहारनपुर, शामली, हापुड़ शामिल हैं। अब इन 6 जिलों में नई कार्यकारिणी का गठन जल्द किया जाएगा।

आरपीआई (आठवले) के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता ने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया, उत्तर प्रदेश में नई दिशा-दशा के साथ आगे बढ़ रही है। ऐसे में जिन जिलों में संगठन के पदाधिकारी सक्रियता के साथ काम नहीं कर रहे हैं, वहाँ बदलाव किया जा रहा है।
मेरठ, बागपत, मुज़फ़्फ़रनगर, सहारनपुर, शामली, हापुड़ जिले की कार्यकारिणी भंग कर दी गयी है। इसी के साथ वहाँ सारे पदाधिकारियों के पद भी समाप्त कर दिए गए हैं। जल्द ही इन जिलों में नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।