▪️ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में फल वितरित
लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। देश के रक्षामंत्री और लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह का 74वां जन्मदिवस लखनऊ उत्तर में धूमधाम से मनाया गया। बुधवार को विधायक डा. नीरज बोरा ने अलीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मरीजों में फल वितरण किया।

वहीं प्राथमिक विद्यालय चांदगंज के बच्चों संग केक काटकर रक्षामंत्री का जन्मदिन मनाया। साथ ही उनके दीर्घायुष्य की कामना के साथ विधायक निधि से प्राथमिक विद्यालय चांदगंज में स्मार्ट क्लास बनाने की घोषणा भी की।

इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य रेनू यादव, पार्षद रंजीत सिंह, पृथ्वी गुप्ता, मान सिंह यादव, अवधेश त्रिपाठी, सुदर्शन कटियार, सतीश वर्मा, शैलेन्द्र मौर्य, अंकुश बाजपेई, रमन निगम, लवकुश त्रिवेदी, रामशरण सिंह, दिव्यांशी शुक्ला, माला निगम, नम्रता सिंह श्रीनेत, अमित सिंह चौहान, गौरव अवस्थी, अजय वर्मा, योगेन्द्र चौहान, एडवोकेट राघवेन्द्र सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal