Friday , September 20 2024

अट्टहास सम्मान समारोह : सुरेश कांत को शिखर सम्मान और अलंकार को मिलेगा युवा सम्मान


लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। इस बार बैंक उपन्यास से चर्चित वरिष्ठ व्यंग्यकारसुरेश कांत (दिल्ली) को अट्टहास शिखर सम्मान और लखनऊ के अलंकार रस्तोगी को युवा सम्मान दिया जाएगा। यह सम्मान समारोह आगामी 13 जुलाई को हिंदीभवन, विष्णु दिगम्बर मार्ग दिल्ली में होगा।
सम्मान समारोह की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष कप्तान सिंह करेंगे। मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. अशोक चक्रधर, प्रमुख अतिथि कथाकार बलराम, डॉ. प्रेम जनमेजय, डॉ. हरि जोशी, व्यंग्य आलोचक सुभाष चन्दर और आलोक पुराणिक होंगे। संचालन वरिष्ठ व्यंग्यकार और माध्यम साहित्यिक संस्थान के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक शुक्ल करेंगे।
समारोह के सूत्रधार और संयोजक दिल्ली एनसीआर के प्रभारी अध्यक्ष राम किशोर उपाध्याय है। यह समारोह माध्यम और युवा उत्कर्ष मंच दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में होगा।
अट्टहास सम्मान समारोह में इस बार परसाई सम्मान राम किशोर उपाध्याय को और शरद जोशी सम्मान भोपाल के वरिष्ठ व्यंग्यकार मुकेश नेमा को दिया जाएगा। प्रसिद्ध कवयित्री डॉ. कीर्ति काले को वाग्धारा वाणी सम्मान से वरिष्ठ कवयत्री प्रमिला भारती सम्मानित करेंगी।
इसके अलावा माध्यम के संस्थापक विद्या निवास सम्मान प्रख्यात गीतकार और पूर्व गृहसचिव सत्येंद्र कुमार रघुवंशी को (विद्या निवास मिश्र परिवार के सौजन्य से) दिया जायेगा।


हरिवंश राय बच्चन सम्मान आगरा के राजगोपाल सिंह वर्मा को, जम्मू के व्यंग्यकार केवल कुमार केवल को शिव मंगल सिंह सम्मान देने का निर्णय हुआ है। जबकि लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान प्रसिद्ध पत्रकार प्रो. प्रदीप माथुर और अश्विनी भटनागर को दिया जाएगा।
माध्यम सहित्यिक संस्थान के तैतीसवां सम्मान के साथ इस बार अट्टहास हास्य व्यंग्य पत्रिका का पच्चीसवाँ पड़ाव भी है।रजत जयंती वर्ष में माध्यम और अट्टहास से जुड़े साहित्यकारों प्रमिल भारती (दिल्ली), अरुण अर्ण खरे (कर्नाटक), जय प्रकाश पांडे (जबलपुर), डॉ. आभा सिंह (नागपुर), भारती पाठक (अयोध्या), राजेश सिंह (लखनऊ), सागर कुमार(रायपुर), अभिलाषा (नोएडा), संजय कुमार गिरि और ओम प्रकाश शुक्ल को भी वाग्धारा सम्मान से अलंकृत करने का निर्णय लिया है।