Sunday , October 6 2024

“नारी गौरव” सम्मान संग आर्थिक और वित्तीय साक्षरता पर दिया जोर

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। कला भारती संस्था और मोरका फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं की आर्थिक और वित्तीय साक्षरता हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले और बतौर विशिष्ठ अतिथि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद गीता शाक्य उपस्थिति रही। कार्यशाला उद्देश्य समाज में महिलाओं को जिम पोर्टल के माध्यम से सरकार के द्वारा चलाई जा रही परियोजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देना था।

कार्यक्रम में जेम पोर्टल के रजिस्ट्रेशन और क्रियान्वयन को वृतांत में बताया गया। मुद्रा लोन के बारे में भी अवगत कराया गया। कई महिलाओं ने बैंक द्वारा मुद्रा लोन न दिए जाने की शिकायत भी की। जिसपर सांसद गीता शाक्य ने जल्द ही शिकायत दूर करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यदि बैंक रोजगार के लिए लोन मुहैया कराता है तो उसकी किस्तों को समय से जमा करना भी लोन धारक की जिम्मेदारी है।


मुख्य अतिथि रामदास आठवले ने समाज में नारी शक्ति के योगदान को देश की अर्थव्यवस्था की नीव बताया। इस अवसर पर समाज में अपना उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को “नारी गौरव” सम्मान से विभूषित किया गया। सम्मानित होने वालों में सिमरन साहनी (संस्थापिका हेल्थ जोन), रुना बनर्जी (समाज सेवी), डॉक्टर भूमिका बंसल, जया श्रीवास्तव, आशा मिश्रा, बेटर ब्रिगेड एनजीओ की अरनयनी शर्मा, अनुष्का अग्रवाल, त्रिशान अग्रवाल, अधिवक्ता रिचा, रेखा शर्मा, रुचि मिश्रा, नीलम मिश्रा, कुसुम वर्मा, आशा सिंह, अंजू वार्ष्णेय शामिल थी।

कार्यक्रम की अयोजिका डा. उषा वाजपेई और वर्तिका सिंह ने महिलाओं द्वारा चलाए जा रहे स्वय सेवी संस्थाओं से आह्वाहन किया कि वह ज्यादा से ज्यादा केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा क्रियान्वित परियोजना के माध्यम से महिलाओं को सशक्त करने के लिए आगे आए। साथ ही यह भी जानकारी दी कि मुद्रा लोन से कैसे आर्थिक रूप से सक्षम बन सकते है। आयोजिका वर्तिका सिंह ने सबका आभार व्यक्त करते हुए महिलाओं को कला भारती और मोरीका फाउंडेशन से जुड़ने के लिए धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम में समाजसेवी रूना बनर्जी, कनक रेखा चौहान, अल्पा चौहान, माधवी भूटा, अंजू वारियर, गोदावरी मिश्रा, शेरावाली शुक्ला, अनुराग गोयल, गरिमा प्रकाश, शिप्रा शुक्ला, नकुल गाईन, पवन कुमार, रूप कुमार शर्मा सहित कई स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।