Sunday , September 8 2024

अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा, भारत का दो दिवसीय 17वां राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न


लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा, भारत के दो दिवसीय 17वें राष्ट्रीय सम्मेलन का जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र में समापन हो गया। सम्मेलन में विभिन्न प्रदेशों से आये कई प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
सम्मेलन में मुख्य चुनाव अधिकारी मनमोहन दुदपुडी, राधा बिष्ट एवं मोहन जोशी की देखरेख में चुनाव हुआ। जिसमें राष्ट्रीय महासचिव पद हेतु जनार्दन बुडाकोटी निर्वाचित हुए।
जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष भवान सिंह रावत निर्विरोध, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह चौहान एवं धर्मानंद रतूड़ी निर्विरोध, राष्ट्रीय महासचिव जनार्दन बुडाकोटी, राष्ट्रीय सलाहकार वीरेंद्र दत्त सेमवाल निर्विरोध, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विजेंद्र ध्यानी निर्विरोध, राष्ट्रीय प्रवक्ता महावीर सिंह पुण्डीर निर्विरोध चुने गए।


महासभा के संरक्षक महंत योगी राकेश नाथ ने सभी निर्वाचित सदस्यों को बधाई दी। इस मौके पर प्रेम सिंह बिष्ट, हेमंत गडिया, जगदीश बुटोला, अशोक असवाल, बहादुर सिंह बिष्ट, अवधेश कोठारी, राजेंद्र प्रसाद जुयाल, प्रताप सिंह जंगलिया, चन्द्र दत्त जोशी, मदन मोहन बिष्ट, बलवतं वांणगी, जेएस राणा, विजय सिंह रावत, अमिता अधिकारी, शशि जोशी आदि कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।