अधिकारियों को साथ लेकर विधायक ने किया दौरा, बरसात के पहले व्यवस्थायें दुरुस्त करने के निर्देश
समस्याओं का हो स्थायी समाधान : डा. नीरज बोरा
लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। बरसात के पहले जलभराव वाले इलाकों में नालियों की सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद शुरु हो गई है। गुरुवार को उत्तरी क्षेत्र से विधायक डा. नीरज बोरा अयोध्यादास प्रथम एवं द्वितीय वार्ड में अधिकारियों को साथ लेकर पहुंचे। वहां स्थानीय लोगों की बातें सुनीं और मौके पर उपस्थित अधिकारियों को काम नोट कराया। साथ ही समस्याओं के स्थायी समाधान की कार्ययोजना बनाने और क्रियान्वित करने के निर्देश दिये।


दीनदयाल नगर, खदरा क्षेत्र की नालियों का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक डा. नीरज बोरा ने शिवचरन होटल चौराहा, शिवनगर, कुम्हारन टोला तथा रामलीला मैदान की ओर पैदल मार्च किया। उनके साथ भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ ही नगर निगम, जलकल और सुएज इंडिया के अधिकारी मौजूद रहे। साफ-सफाई, सीवर, जलनिकासी, पेयजल से जुड़ी समस्याओं का संज्ञान लिया और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

निरीक्षण के दौरान भाजपा उत्तर मण्डल दो के अध्यक्ष लवकुश त्रिवेदी, वीरेन्द्र मौर्या, पार्षद अवधेश त्रिपाठी, पार्षद उपविजेता अरविन्द मिश्रा अंशु, पूर्व पार्षद कुमकुम राजपूत, बैजनाथ तिवारी, राजेन्द्र त्रिपाठी, सतीश बहेलिया, राधेलाल निषाद, महेश गुप्ता, वार्ड अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता प्रिंस आदि के साथ ही नगर निगम के अधिशासी अभियन्ता अतुल मिश्रा, सहायक अभियन्ता विनोद पाठक, जलकल के अधिशासी अभियन्ता शशि गुप्ता, सुएज इण्डिया के जोनल कोआर्डिनेटर रजनीकान्त, जेडएसओ जितेन्द्र गांधी, अवर अभियन्ता और कर अधीक्षक उपस्थित रहे।