Thursday , September 19 2024

टाटा प्ले ने पेश किया हिंदी, तमिल, और मलयालम में मूल्यवर्धित सेवा एनीमे लोकल


यह पहला मंच है जिस पर 3 मुख्य क्षेत्रीय भाषाओं में एनीमे पेश की गई है
• दर्शक 2 रुपये प्रतिदिन के शुल्क पर यह बिना विज्ञापन के देख सकेंगे
• यह मूल्यवर्धित सेवा गतिशील रहते हुए भी टाटा प्ले मोबाइल ऐप पर देखी जा सकेगी


लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। टाटा प्ले की सेवाओं में एक नई पेशकश एनीमे लोकल शामिल हुई है। टाटा प्ले पर एनीमे लोकल द्वारा भारत में दर्शकों को सर्वश्रेष्ठ जापानी एनीमेशन देखने को मिलेगा। यह विज्ञापन रहित सेवा टाटा प्ले के सभी दर्शकों को तीन अलग-अलग भाषाओं – हिंदी, तमिल और मलयालम में उपलब्ध होगी। गतिशील रहते हुए भी आसानी से देखने के लिए यह सेवा टाटा प्ले मोबाइल ऐप पर भी उपलब्ध होगी।


टाटा प्ले पर एनीमे लोकल द्वारा दर्शक केवल 2 रुपये प्रति दिन के शुल्क में रोमांचक और हृदयस्पर्शी एनिमेटेड कहानियाँ देख सकेंगे। इस सेवा द्वारा नारुतो, सर्जेंट केरोरो, निन्जाबॉय रेंटारो, नारुतो शिपूडेन, ब्लैक क्लोवर, रोबोटन जैसे कई लोकप्रिय एनिमेटेड शो हिंदी, तमिल और मलयालम भाषाओं में दिखाए जाएंगे।


अपने संग्रह में एक और बेहतरीन सेवा शामिल हो जाने के बारे में, टाटा प्ले की चीफ कमर्शियल एवं कंटेंट ऑफिसर, पल्लवी पुरी ने कहा, “हमारे प्लेटफॉर्म पर सेवाओं की अभिनव श्रृंखला की प्रेरणा हमारे टीवी दर्शकों की विकसित होती हुई पसंद से मिली है। टाटा प्ले पर एनीमे लोकल हमारी विस्तृत पेशकश में एक और नगीना है। दर्शकों के बीच एनिमेटेड कार्यक्रमों की रुचि बढ़ रही है और उनकी इस रुचि के अनुरूप हम इस नई सेवा के साथ सर्वश्रेष्ठ सामग्री लेकर आए हैं। हम इस संग्रह का निर्माण करने के लिए अपने साझेदार कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट को धन्यवाद देते हैं।”


सोनी ये! (CMEPL) की बिज़नेस हेड, लीना लेले दत्ता ने कहा, “आज मनोरंजन का विकास अभिनवता द्वारा होता है, जिसमें एनीमे पूरे विश्व में सनसनी लेकर आया है और भारत में इसका तेजी से विकास हो रहा है। इस बढ़ती हुई जिज्ञासा को पूरा करने के लिए हम टाटा प्ले के साथ ‘एनीमे लोकल’ पेश करने के लिए बहुत उत्साहित हैं, जो भारतीय दर्शकों द्वारा एनीमे देखने के अनुभव में क्रांतिकारी परिवर्तन ले आएगा।”


टाटा प्ले पर एनीमे लोकल, टाटा प्ले की 45+ मनोरंजन और इन्फोटेनमेंट मूल्य-वर्धित सेवाओं में शामिल हो गया है, जिसे हर आयु वर्ग के लोग देख सकते हैं। टाटा प्ले की मूल्य-वर्धित सेवाओं द्वारा मनोरंजन, बाल, अध्ययन, क्षेत्रीय, भक्ति आदि जैसी शैलियों में विशाल संग्रह पेश किया जाता है, ताकि हर दर्शक को पूरे समय मनोरंजन के ढेरों विकल्प मिलते रहें। ज्यादा जानकारी के लिए, भारत में टाटा प्ले (पूर्व में टाटा स्काई) डीटीएच सेवाएँ चुनें । टाटा प्ले देखें।