Monday , February 24 2025

9 जून को सेवा संकल्प दिवस मनाएंगे व्यापारी

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियो की महत्वपूर्ण बैठक दारुलशफा स्थित कार्यालय में आयोजित की गई।

बैठक राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल, प्रदेश संगठन मंत्री जावेद बेग, प्रदेश युवा महामंत्री आकाश गौतम, युवा अध्यक्ष अश्वन वर्मा, महानगर अध्यक्ष सुरेश छबलानी के नेतृत्व में संपन्न हुई।

बैठक में तय किया गया कि 9 जून को सेवा संकल्प दिवस मनाया जाएगा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश के समस्त जनपदों में भंडारों का आयोजन किया जाएगा। लखनऊ में हजरतगंज, इंदिरा नगर और उतरतिया क्षेत्र में भंडारा आयोजित किया जाएगा। सेवा के विभिन्न प्रकार के प्रकल्प भी आयोजित किए जाएंगे। अनाथालय एवं चिकित्सालयो में भोजन वितरण भी कराया जाएगा।

बैठक में नगर महामंत्री राजीव कक्कड़, अनुज गौतम, दीपेश गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश सिंह, उपाध्यक्ष अमरनाथ चौधरी, मुकेश कुमार नाग, शीशीर सिंह, सुनीत साह, अलोक एरन, निशित श्रीवास्तव, अजय वर्मा, जिला अध्यक्ष ललित सक्सेना, जिला महामंत्री सनत गुप्ता, सोशल मीडिया प्रभारी संजय निधि अग्रवाल, प्रदेश महिला महामंत्री एकता अग्रवाल, महिला नगर अध्यक्ष कजरा निगम, महामंत्री बीनू मिश्रा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।