Tuesday , September 17 2024

स्वच्छ पर्यावरण सेना की मुहिम जारी, पूर्ण किया 309वां रविवार


लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। स्वच्छ पर्यावरण सेना ने संडे फॉर गोमती के दौरान गोमती नदी की तलहटी से लगभग 3 कुंतल कचरा और सैकड़ों की संख्या में देवी देवताओं की मूर्तियों को निकालते हुए 309वां रविवार पूर्ण किया। प्रातः 5 बजे से हनुमान सेतु निकट झूले लाल पार्क गोमती नदी तट पर सफाई अभियान आरंभ किया।

संयोजक रणजीत सिंह के नेतृत्व में लगभग 2 घंटे चले इस अभियान में मुकेश चौरसिया, कमलेश कुमार, सलमान अली, दिनेश दत्त पाण्डेय, महेंद्र प्रताप सिंह, अनुग्रह सिंह, विवेक जोशी, रमेश जोशी, जय सिंह, विष्णु तिवारी, आशीष तिवारी, संजय वर्मा, नाथ शरण त्रिपाठी, कृपा शंकर वर्मा, रामकुमार, अभिषेक सिंह, शुभम जोशी, कुलदीप जोशी, आनंद वर्मा, ललित सिंह कश्यप, रिंकू सिंह, सरिता जैसवाल, प्रीति जैन, शांति कश्यप, मनोज सिंह, शिवराज इत्यादि स्वयं सेवकों ने गोमती नदी से बड़ी मात्रा में पालीथीन बैग, सड़े गले कपड़े, कचरा तथा देवी देवताओं की सैकड़ों मूर्तियों को निकालकर एकत्रित किया। सामूहिक रूप से आदि गंगा गोमती मां की विधिवत आरती की गई।