Tuesday , September 17 2024

जानकीपुरम में खुला फार्म फ्रेश फूड स्टोर, ये है विशेषता

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। Fertile Source Agrotech Pvt. Ltd. ने अपना पहला स्टोर खोला।सेक्टर – “एच” जानकीपुरम में खुले फार्म फ्रेश फूड स्टोर का उद्रघाटन बतौर मुख्य अतिथि मौजूद उप्र आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने किया। इसके साथ ही ऑनलाइन सेवाओं की भी शुरुआत हुई।ऑनलाइन वाट्सअप नंबर 7007614801 पर ऑर्डर कर सकते है। जल्द ही इसकी वेबसाइट व एप भी जारी करेंगे। 

सौरभ शुक्ला (डायरेक्टर, Fertile Source Agrotech Pvt. Ltd.) ने बताया कि स्टोर में प्राकृतिक रूप से उगाई गई स्वस्थ सब्जियाँ, अनाज, दालें आदि उचित मूल्य पर उपलब्ध हैं। हर कोई स्वस्थ जीवन के लिए अच्छा भोजन खाने का हकदार है। हमसे जुड़ें और खुद से यह प्रतिबद्धता बनाएँ कि अपने शरीर को रसायन और जहर मुक्त प्राकृतिक रूप से उगाए गए भोजन से पोषण देंगे।

उन्होंने बताया कि किसानों को भी साथ में जोड़ने के साथ ही उनको आर्गेनिक खेती करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वर्ष 2021 से वर्मी कंपोस्ट, बायो फर्टिलाइजर का कार्य कर रहे है। अक्टूबर 2022 से आर्गेनिक सब्जी उगा रहे हैं। अभी तक मंडियों में सप्लाई करते थे। जल्द ही और स्टोर खोलेंगे। इस मौके पर प्रमोद कुमार दीक्षित, रवीन्द्र नाथ शुक्ला, भारत सिंह, शीलेंद्र अग्निहोत्री राधेश्याम दीक्षित, संजय मिश्रा, अतुल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।