Tuesday , September 17 2024

इंडिया गठबंधन की एकजुटता से भाजपा की सरकार और उनके नेता परेशान : अविनाश पाण्डेय

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में लोकसभा चुनाव लखनऊ एवं मोहनलालगंज और लखनऊ पूर्वी विधानसभा के उप चुनाव के दृष्टिगत एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय ने कहा कि इंडिया गठबंधन की एकजुटता से भाजपा की सरकार और उनके नेता परेशान हैं। उनको लगने लगा है कि जिस तरह से जनता का भरपूर समर्थन इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को मिल रहा है उससे उनकी झूठ की दुकान पूरी तरह बंद होने वाली है। श्री पाण्डेय ने कहा कि लगभग 63 प्रतिशत वोट इंडिया गठबंधन के साथ साफ-साफ दिखाई दे रहा है।

बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी एवं शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष दव्य अमित श्रीवास्तव त्यागी एवं डॉ. शहजाद आलम तथा समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जय सिंह जयंत एवं महानगर अध्यक्ष फाखिर सिद्दीकी ने की।

बैठक में प्रमुख रूप से लखनऊ लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा, मोहनलाल गंज लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी आरके चौधरी, लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव प्रत्याशी मुकेश सिंह चौहान, प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, पूर्व विधायक सतीश अजमानी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता डॉ. आरपी त्रिपाठी, आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव दिनेश पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन सर्वजीत सिंह मक्कड़, लोकसभा लखनऊ के कोऑर्डिनेटर एखलाक अहमद डेविड, मोहनलाल गंज लोकसभा कोऑर्डिनेटर अमरीष पाण्डेय, समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव प्रदीप कनौजिया, इसहाक अहमद गुड्डू, राजकुमार सिंह राजा, लखनऊ लोकसभा चुनाव के प्रभारी बृजेश सिंह, पूर्व विधायक इन्दल रावत, आरबी सिंह, किश्वर जहां, संजय श्रीवास्तव, शाहिद अली, मुनीष चौधरी, अयूब सिद्दीकी, राजेन्द्र पाण्डेय, डॉ. आशीष दीक्षित, मो. शुएब चांद, नसीम खान, हसीन सिद्दीकी, आरबी हलदिया, जेपी मिश्रा, अनामिका यादव, सुशीला सोनकर, आस्था धानुक, अनूप रावत, शाहकार जैदी, मो. शरीफ, आकिल हुसैन, सुरेन्द्र सक्सेना, सुमन प्रजापति, मो. इरशाद, केडी अवस्थी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रूद्र दमन सिंह बब्लू, शहाना सिद्दीकी, मनोज तिवारी, अफताब मोहसिन, राजेश जायसवाल, अकील अख्तर, निजामुद्दीन सलमानी, अजय वर्मा, रामपाल यादव, मुन्नालाल भारती, रितु अग्रवाल, शब्बीर अहमद सहित इंडिया गठबंधन दलों के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।