RR GROUP : वार्षिकोत्सव प्रज्ञान 2024 के दूसरे दिन हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। एकेटीयू से संबद्ध बख्शी का तालाब स्थित आरआर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन, में चल रहे वार्षिकोत्सव प्रज्ञान 2024 के दूसरे दिन मंगलवार को क्रिकेट प्रतियोगिता के मैच में आरआर बायोटेक बनाम आरसीबी के बीच हुए मुकाबले में आरआर बायोटेक ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया।

आरआर बायोटेक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 06 ओवर में 6 विकेट खोकर 75 रन बनाए। जवाब में उतरी आरसीबी की टीम निर्धारित 06 ओवर में मात्र 55 रन बनाकर आलआउट हो गई। इस तरह आरआर बायोटेक ने 20 रनों से जीत हासिल की। आरआर बायोटेक की तरफ से अनिल शर्मा ने 35 रन बनाए व 3 विकेट लिए। अनिल शर्मा को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

वहीं पीपीटी प्रतियोगिता में आदित्य जायसवाल विजयी रहें। रस्साकसी प्रतियोगिता में अर्पित तिवारी (एमबीए) व अभिषेक कुमार (इलेक्ट्रिकल) टीम विजयी रही।कबड्डी Boys प्रतियोगिता में हर्ष पांडेय व गवेंद्र प्रताप सिंह की टीम विजयी रही। कबड्डी गर्ल्स प्रतियोगिता में अम्बिका गौरव की टीम विजयी रही।

खो-खो गर्ल्स प्रतियोगिता में अनुष्का सिंह (सीएसई 2nd वर्ष) की टीम विजयी रही। चेस प्रतियोगिता के दूसरे राउंड में नदीम अहमद (सीएसई प्रथम वर्ष), साहबाज हुसैन (सीएसई प्रथम वर्ष), आदित्य साहू (सिविल तृतीय वर्ष), प्रफुल्ल साही (सीएसडी तृतीय वर्ष) व अंशिका सिंह (सीएसई प्रथम वर्ष) विजयी रही।

गोलाफेंक प्रतियोगिता में अंशिका सिंह (सीएसई प्रथम वर्ष) विजयी रही। बैटमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे राउंड में निशांत, दिव्या तथा मुस्कान विजयी रहे।