Monday , February 24 2025

महर्षि विद्या मंदिर : भजन संध्या संग मनाया गया अध्यक्ष का जन्म दिवस

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। सीतापुर रोड स्थित महर्षि विद्या मंदिर में अध्यक्ष अजय प्रकाश श्रीवास्तव का जन्मदिन बहुत ही हर्षोल्लास से मनाया गया। विद्यालय के प्रबंधक अनूप श्रीवास्तव, प्रधानाचार्या नीलम सिंह और उप प्रधानाचार्य आरपी तिवारी ने अध्यक्ष को अंगवस्त्र तथा पुष्प गुच्छ देकर शुभकामनाएं दी और अभिनंदन किया।

महर्षि वेद विद्या संस्थान परिवार के वेद आचार्यों द्वारा अध्यक्ष के दीर्घायु होने की कामना की गई। गुरु पूजन के साथ भजन संध्या का आरंभ किया गया। प्रथम पूज्य श्री गणपति के भजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

भजन का रसास्वादन करने के पश्चात अध्यक्ष ने महर्षि विद्या मंदिर परिवार के सदस्यों को शुभाशीष देते हुए आभार व्यक्त किया। महर्षि विद्या मंदिर के सभी सदस्यगणों ने सुरुचि भोज का आनंद लिया।