आरआर ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन में वार्षिकोत्सव प्रज्ञान 2024 का आगाज

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। एकेटीयू से संबद्ध बख्शी का तालाब स्थित आरआर ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के वार्षिकोत्सव प्रज्ञान 2024 का शुभारंभ संस्थान के सचिव चित्रांशु अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रोफेसर सूर्य प्रकाश त्रिपाठी, डीन एकेडमिक दुर्गेश वर्मा, डीन स्टूडेंट वेलफेयर विकास सिंह, डीन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट आरती जयसवाल एवं चीफ प्रॉक्टर विजय बहादुर सिंह व संस्थान के सभी शिक्षक मौजूद रहे।

प्रज्ञान 2024 के पहले दिन क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मैच में आरआर थंडर बनाम आरआर रॉयल्स के बीच हुए मुकाबले में आरआर थंडर ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। आरआर थंडर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 06 ओवर के मैच में 5 विकेट खोकर 83 रन बनाए। जवाब में उतरी आरआर रॉयल्स की टीम 06 ओवर में 7 विकेट खोकर 83 रन ही बना पायी। इस तरह आरआर थंडर ने 02 रन से जीत हासिल की।

आरआर थंडर की तरफ से मंजेश यादव ने नाबाद 33 रन बनाए व 3 विकेट लिए। मंजेश यादव (बीटेक, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष) को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

गर्ल्स बैडमिंटन प्रतियोगिता के प्रथम राउंड में अंशिका सिंह (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष), अंजली (बीटेक, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, द्वितीय वर्ष) एवं इशिका यादव (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग वर्ष) व मुस्कान यादव (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग वर्ष) विजयी रहीं।

बॉयज बैडमिंटन प्रतियोगिता के प्रथम राउंड में आदित्य मिश्रा, शुभम बिंद व विशाल विश्वकर्मा विजयी रहें। गर्ल्स रस्साकशी में श्रजल सोनी व महक गुप्ता की टीम विजय हुयी। खो-खो गर्ल्स में अनुष्का सिंह व नंदिनी प्रजापति विजयी रहीं। म्यूजिकल चेयर में शोबी श्रीवास्तव विजय हुयी। कबड्डी बॉयज में हर्ष पांडेय व सूर्य प्रताप सिंह की टीम विजय हुयी। कबड्डी गर्ल्स में अंशिका सिंह की टीम विजय हुयी।