Thursday , May 9 2024

राह चलती महिला से छेडछाड कर दुष्कर्म का प्रयास 

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। बीबीडी थाना क्षेत्र में एक युवक ने राह चलती महिला के साथ छेडछाड की, महिला के विरोध करने पर दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के चीखने चिल्लाने पर युवक भागने का प्रयास करने लगा। महिला की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने युवक को पकड़कर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी को हिरासत में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बीबीडी थाना क्षेत्र के तिवारीगंज स्थित एक कॉलोनी निवासी का आरोप है कि सोमवार शाम वह शाम 8 बजे अपनी मां के घर से पैदल चलकर अपने घर जा रही थी तभी अचानक घर के रास्ते में एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे रोककर उसके साथ जबरदस्ती अश्लील हरकते करने लगा।  विरोध करने पर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने शोर मचाकर बचाव का प्रयास किया जिससे वह भगाने की कोशिश करने लगा। शोर शराबा सुनकर इमली बांधन मन्दिर के पास  लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला से तहरीर लेकर आरोपी युवक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है।