कराटे प्रतियोगिता में ज्ञानेश कुमार सिंघल ने 4 स्वर्ण पदक जीतकर बनाया दबदबा

भाविनी, इशिता, जय भारत व नित्या को दोहरे स्वर्ण पदक

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। ज्ञानेश कुमार सिंघल ने लखनऊ जिला कैडेट, जूनियर, अंडर-21 व सीनियर कराटे प्रतियोगिता में दम दिखाते हुए 4 स्वर्ण पदक जीतकर अपना दबदबा बनाया। चौक स्टेडियम के लालजी टंडन बहुउद्देश्यीय हाल में कराटे एसोसिएशन ऑफ लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित चैंपियनशिप में भाविनी शर्मा, इशिता वर्मा, जय भारत दुबे व नित्या सिंह ने दोहरे स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

चैंपियनशिप के समापन समारोह में मुख्य अतिथि कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के महासचिव जसपाल सिंह ने पुरस्कार वितरित किए। अंत में कराटे एसोसिएशन ऑफ लखनऊ के सचिव कृष्णा अवतार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर कराटे एसोसिएशन ऑफ लखनऊ के तकनीकी निदेशक संतोष कुमार, संयुक्त सचिव अशोक कुमार पाल, उपाध्यक्ष अनुराग चतुर्वेदी मौजूद रहे।

इस चैंपियनशिप के स्वर्ण व रजत पदक विजेता लखनऊ में आगामी 20 व 21 अप्रैल 2024 को होने वाली यूपी स्टेट कैडेट, जूनियर, अंडर-21 व सीनियर कराटे प्रतियोगिता में लखनऊ टीम का प्रतिनिधत्व करेंगे।

चैंपियनशिप में ज्ञानेश कुमार सिंघल ने पुरुष सीनियर व्यक्तिगत काता, पुरुष सीनियर कुमिते (55 किग्रा से कम), पुरुष काता (18-21 वर्ष) व पुरुष कुमिते (18-21 वर्ष, 55 किग्रा से कम) में स्वर्णिम सफलता हासिल की।

भाविनी शर्मा ने बालिका व्यक्तिगत काता (16-17 वर्ष) और  बालिका कुमिते (16-17 वर्ष, 53 किग्रा से कम), इशिता वर्मा ने  बालिका व्यक्तिगत काता (14-15 वर्ष) व बालिका कुमिते (14-15 वर्ष, 61 किग्रा से कम), जय भारत दुबे ने पुरुष सीनियर कुमिते (60 किग्रा से कम) पुरुष कुमिते (18-21 वर्ष, 60 किग्रा से कम) और नित्या सिंह ने महिला कुमिते (18-21 वर्ष, 45  किग्रा से कम) और महिला सीनियर व्यक्तिगत काता में दोहरे स्वर्ण पदक जीते।

चैंपियनशिप के परिणाम
पुरुष सीनियर व्यक्तिगत काता:- स्वर्ण : ज्ञानेश कुमार सिंघल, रजत : वीरू रसाली,
पुरुष सीनियर कुमिते (50 किग्रा से कम):- स्वर्ण : सूरज कुमार, रजत : सिद्धार्थ गुप्ता,
पुरुष सीनियर कुमिते (55 किग्रा से कम):- स्वर्ण : ज्ञानेश कुमार सिंघल
पुरुष सीनियर कुमिते (60 किग्रा से कम):- स्वर्ण : जय भारत दुबे
पुरुष सीनियर कुमिते (67 किग्रा से कम):- स्वर्ण : नितेश पाल,
पुरुष सीनियर कुमिते (84 किग्रा से अधिक):- स्वर्ण : मानव मोहन सिंह, रजत : अमन कुमार सिंह
बालक कैडेट काता :- स्वर्ण : अवध बिहारी गुप्ता, रजत : कृष्णा तिवारी
बालक कैडेट कुमिते (45 किग्रा से कम):- स्वर्ण : यश सिंह, रजत : हर्षिव ओम अरोरा
बालक कैडेट कुमिते (52 किग्रा से कम):- स्वर्ण : वेदांत सिंह, रजत : संगम चौधरी
बालक कैडेट कुमिते (57 किग्रा से कम):- स्वर्ण : विनायक पाठक, रजत : कृष्णा रावत
बालक कैडेट कुमिते (63 किग्रा से कम) :- स्वर्ण: विवान आहूजा, रजत : अवध बिहारी गुप्ता
बालक कैडेट कुमिते (70 किग्रा से कम): – स्वर्ण : तनीष माथुर, रजत : ओजस सिंघल
पुरुष काता (18-21 वर्ष): – स्वर्ण: ज्ञानेश कुमार सिंघल
पुरुष कुमिते (18-21 वर्ष, 50 किग्रा से कम):- स्वर्ण : सूरज कुमार, रजत : अभय राजपूत
पुरुष कुमिते (18-21 वर्ष, 55 किग्रा से कम):- स्वर्ण : ज्ञानेश कुमार सिंघल, रजत : राज कश्यप
पुरुष कुमिते (18-21 वर्ष, 60 किग्रा से कम): – स्वर्ण : जय भारत दुबे, रजत : अमर पाण्डेय
पुरुष कुमिते (18-21 वर्ष, 67 किग्रा से कम): – स्वर्ण : रवि शंकर
बालिका व्यक्तिगत काता (16-17 वर्ष):- स्वर्ण : भाविनी शर्मा, रजत : मनीषा
बालिका कुमिते (16-17 वर्ष, 42 किग्रा से कम):- स्वर्ण : तान्या शर्मा
बालिका कुमिते (16-17 वर्ष, 47 किग्रा से कम) :- स्वर्ण : गुरप्रीत कौर
बालिका कुमिते (16-17 वर्ष, 53 किग्रा से कम) :- स्वर्ण : भाविनी शर्मा, रजत : मनीषा रसाली,
बालिका कुमिते (16-17 वर्ष, 59 किग्रा से कम) :- स्वर्ण : इशिका गुप्ता, रजत : पारुल शर्मा
बालिका व्यक्तिगत काता (14-15 वर्ष): – स्वर्ण : इशिता वर्मा, रजत : तूलिका शर्मा
बालिका कुमिते (14-15 वर्ष, 42 किग्रा से कम) :- स्वर्ण : पद्मांशी, रजत : प्रियंका
बालिका कुमिते (14-15 वर्ष, 47 किग्रा से कम) :- स्वर्ण : तन्वी वर्मा, रजत : ईशान्या पाण्डेय
बालिका कुमिते (14-15 वर्ष, 54 किग्रा से कम) :- स्वर्ण : तूलिका शर्मा, रजत : दिव्यांशी
बालिका कुमिते (14-15 वर्ष, 61 किग्रा से कम):- स्वर्ण : इशिता वर्मा, रजत : संजना रावत
बालिका 14-15 वर्ष, 61 किग्रा से अधिक :- स्वर्ण : प्राची गौतम,
महिला व्यक्तिगत काता (18-21 वर्ष):- स्वर्ण : खुशी यादव, रजत : नित्या सिंह
महिला कुमिते (18-21 वर्ष, 45  किग्रा से कम):- स्वर्ण : नित्या सिंह
महिला कुमिते (18-21 वष, 50 किग्रा से कम):- स्वर्ण : नंदिनी रावत
महिला सीनियर व्यक्तिगत काता:- स्वर्ण : नित्या सिंह
महिला सीनियर कुमिते (45 किग्रा से कम) :- स्वर्ण : अनुष्का सिंह, रजत : नित्या सिंह
महिला सीनियर कुमिते (50 किग्रा से कम):- स्वर्ण : मीनाक्षी
महिला सीनियर कुमिते (68 किग्रा से कम):- स्वर्ण : जागृति कल्याणी