Saturday , July 27 2024

शत प्रतिशत मतदान के लिए सभी को जागरूक करें व्यापारी : संदीप बंसल

 

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल एवं महिला व्यापार मंडल के प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहाकि वर्तमान लोकसभा चुनाव में राष्ट्रधर्म का पालन करते हुए राष्ट्रीय हित में देश के व्यापारी समाज को फिर से पूर्ण बहुमत के साथ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाना है। इसके लिए सभी व्यापारियों को स्वयं को कार्यकर्ता मानकर चुनाव की तैयारी में जुट जाना चाहिए। 

संदीप बंसल ने कहाकि 5 वर्ष में एक बार यह लोकतंत्र का पर्व आता है और इस पर्व में सभी हिस्सा लें, यह भी जिम्मेदारी व्यापारी समाज की बनती है। शत प्रतिशत मतदान हो इसके लिए भी प्रदेश के सभी जनपदों में विशेष प्रयास किए जाएं और अधिक से अधिक मतदान कराया जाए।

बैठक में भारतीय नव वर्ष को संगठन के मुख्य कार्यक्रमों में शामिल किए जाने के लिए प्रदेश पदाधिकारियों ने अपनी सहमति दी। कार्यकारिणी का समय 2 वर्ष किए जाने का प्रस्ताव रखा गया। जिसकी समीक्षा प्रत्येक भारतीय नव वर्ष के प्रतिपदा के अवसर पर होगी। बैठक का संचालन प्रदेश के वरिष्ठ महामंत्री शोभित टंडन एवं संगठन मंत्री जावेद बेग ने किया। बैठक को विशेष रूप से अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल, राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप अग्रवाल, युवा प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता, महिला प्रदेश अध्यक्ष अनीता जायसवाल, युवा प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम ने भी संबोधित किया।

बैठक में अवध प्रांत के प्रभारी सदस्य, प्रदेश मंत्री जगदीश रायतानी, हरि सिंह, काशी क्षेत्र के प्रभारी  सदस्य विपिन गुप्ता, सुल्तानपुर से हिमांशु मालवीय, अमर बहादुर, प्रदेश महामंत्री संगठन अनुपम अग्रवाल, प्रदेश मंत्री अनिल गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य राजीव दुबे, युवा प्रदेश मंत्री शाह आलम मंसूरी, प्रदेश मंत्री राज नारायण अग्रहरि, युवा प्रदेश मंत्री सोनू वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश गुप्ता, ओमिक सोनी, रूपाली अवस्थी, लखनऊ से युवा अध्यक्ष अश्विन वर्मा, वरिष्ठ महामंत्री राजीव कक्कड़, जिलाध्यक्ष ललित सक्सेना, जिला प्रभारी पतंजलि यादव, सनत गुप्ता, मनीष अग्रवाल सहित काफी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।