लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा द्वारा संचालन समितियों की बैठक के साथ ही सभी वर्गों के बीच संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में लखनऊ उत्तर विधानसभा के अंतर्गत फैजुल्लागंज भाजपा महिला मोर्चा द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मौजूद भाजपा नेत्री अपर्णा यादव, महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष सीता नेगी व नगर महामंत्री रीना चौरसिया ने राजनाथ सिंह को रिकार्ड मतों से जिताने की अपील की। जन समूह ने राजनाथ सिंह को विजयी बनाने में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। इस मौके पर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष गुड़िया निगम, मंडल अध्यक्ष राम सरन सिंह ,पार्षद प्रियंका बाजपेई, पार्षद रश्मि सिंह सहित स्थानीय महिलाएँ उपस्थित रही।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal