Thursday , September 19 2024

BJP : वृहद स्तर पर मनाया जाएगा स्थापना दिवस, बूथ स्तर पर होंगे कार्यक्रम

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा मण्डल अध्यक्ष एवम मण्डल प्रभारियों की बैठक की गई। जिसमें भाजपा लखनऊ भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष व महानगर प्रभारी त्रयंबक त्रिपाठी, चुनाव संयोजक एमएलसी मुकेश शर्मा उपस्थित रहे।

लखनऊ भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहाकि कैसरबाग कार्यालय पर आगामी छह अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से आयोजित किया। वहीं प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमे भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर सुबह नौ बजे एकत्र होकर पार्टी का ध्वज लगाएंगे। प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम में सभी पदाधिकारी द्वारा भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी पर माला, पुष्प अर्पित किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा घर पर जाकर भाजपा का झंडा एवम स्टीकर लगाया जाएगा। 

प्रदेश उपाध्यक्ष व महानगर प्रभारी त्रयंबक त्रिपाठी ने कहाकि स्थापना दिवस के अवसर पर सभी वरिष्ठ कार्यकताओं के घर पर जाकर संपर्क करेंगे। मंडल प्रभारी कार्यकताओं के साथ लोकसभा चुनाव से संबंधित सभी आयामों पर तीस मिनट चर्चा करेंगे।

चुनाव संयोजक मुकेश शर्मा ने कहाकि प्रत्येक बूथ स्तर पर वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित होकर स्थापना दिवस पर व्याख्यान के साथ बैठक करेगे। प्रत्येक बूथ स्तर पर पद यात्रा निकाली जाएगी, इसमें छोटे से लेकर बड़ा, हर कार्यकर्ता हिस्सा लेगा। सभी के हाथों में कमल के निशान वाला ध्वज होगा और वे सड़कों पर पार्टी का प्रचार करते हुए जाएंगे।