Saturday , July 27 2024

एल्डिको चिनहट गोमती नगर उद्योग व्यापार मण्डल : आकर्षण का केंद्र रहीं झांकियां, खेली फूलों की होली

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। भारतीय किसान उद्योग व्यापार मंडल से सम्बद्ध एल्डिको चिनहट गोमती नगर उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा मंगलवार को जिलाध्यक्ष नीरज गुप्ता की अगुवाई में होली मिलन एवं व्यापारी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रथम पूज्य श्रीगणेश, बजरंगबली, राधाकृष्ण सहित अन्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। देर रात तक चले कार्यक्रम में सभी ने फूलों की होली भी खेली।

इस मौके पर भारतीय किसान उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता व प्रदेश अध्यक्ष अजय त्रिपाठी “मुन्ना” ने व्यापारियों से एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हित के लिए संगठन निरंतर संघर्ष कर रहा है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नीरज गुप्ता ने अपने नए एनजीओ एंजेल विकास सेवा फाउंडेशन की औपचारिक घोषणा भी की। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन गरीब, असहाय, निर्बल, अनाथों के उत्थान एवं समाज में उन्हें एक अलग सम्मान दिलाने जैसे अनेकों कार्य प्रमुखता से करेगा। उन्होंने लोगों से अपील किया है कि वे आगे आकर एंजेल विकास सेवा फाउंडेशन से जुड़ें एवं सहयोग करें।

यज्ञ सैनी समाज ने नीरज गुप्ता को गदा भेंटकर सम्मानित किया। जिसमें मोनी गुप्ता, राजा गुप्ता, विशाल गुप्ता, सत्यम गुप्ता, धीरज गुप्ता, गुड्डू गुप्ता, अश्वनी कुमार शामिल थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता व प्रदेश अध्यक्ष अजय त्रिपाठी “मुन्ना”, जिलाध्यक्ष नीरज गुप्ता, उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।

इस मौके पर व्यापारी नेता जावेद बेग, अश्वन वर्मा, आसिम मार्शल, संगठन के मीडिया प्रभारी ताज खान, जिला महासचिव आशुतोष खरे, जिला वरिष्ठ महासचिव य़ादवेंद्र प्रताप सिंह (गब्बर), जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद सिंह, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज गुप्ता (गप्पू), जिला उपाध्यक्ष विवेक सक्सेना, शेर बहादुर थापा, अमन कुमार, धीरज गुप्ता, मनोज कुमार, ऋषि गुप्ता, ताज खान, विशाल गुप्ता, जतिन बजाज, कुलदीप यादव, अजीत सिंह यादव, सनी कुमार, सर्वेश राजपूत (राजा), शुभान्कित गुप्ता, पुरषोत्तम जालान सहित काफी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।