
लखनऊ (शम्भू शरण वर्मा/टेलीस्कोप टुडे)। चुनावी माहौल के बीच योगी सरकार के मंत्रियों, विधायकों संग भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने रंगोत्सव का पर्व धूमधाम से मनाया। सोमवार को उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने हजरतगंज स्थित अपने आवास पर होली मिलन समारोह आयोजित किया। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने आए हुए सभी पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओ को गुलाल रंग लगाकर शुभकामनाएं दी।



वहीं शाम को भाजपा के वरिष्ठ नेता नीरज सिंह द्वारा गोमतीनगर स्थित आईएमआरटी कॉलेज में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में भजन गायक किशोर चतुर्वेदी ने भजनों को प्रस्तुत किया। उन्होंने हमारे राम बड़े हितकारी, होली खेल रहे नंदलाल.., आज बृज में होली से रसिया, ए री सखी मंगल गाओ.. जैसे भजनों की प्रस्तुति से समा बांधा। भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर व गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। ढोल नगाड़े व होली के गीतों पर सभी ने डांस किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम और सद्भाव का त्योहार है।


गोमतीनगर स्थित आईएमआरटी कॉलेज के होली मिलन समारोह में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, अवध प्रांत प्रचारक कौशल, महापौर सुषमा खर्कवाल, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री संजय राय, मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार अवनीश अवस्थी, लखनऊ उत्तर के विधायक डॉ. नीरज बोरा, बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला, एलएमसी मुकेश शर्मा, राम चंद्र प्रधान, पवन सिंह चौहान, अपर्णा बिष्ट, रजनीश गुप्ता, अंजनी श्रीवास्तव, भाजपा महानगर महामंत्री त्रिलोक चंद्र अधिकारी, पुष्कर शुक्ला, उपाध्यक्ष धनश्याम दास अग्रवाल, विवेक सिंह तोमर, टिंकू सोनकर, सौरभ वाल्मीकि, मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग, अनुराग साहू कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

रविवार को आलमबाग स्थित कार्यालय पर लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने होली उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वहीं सेवा अस्पताल परिसर सीतापुर रोड स्थित लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डा. नीरज बोरा के आवास पर भी सोमवार को रंगोत्सव की धूम देखने को मिली। सुबह से ही पार्षदों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व क्षेत्रीय निवासियों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था।

विधायक डा. नीरज बोरा, वरिष्ठ समाजसेविका बिन्दु बोरा, वत्सल बोरा ने सभी को रंग गुलाल लगाकर व गले मिलकर रंगोत्सव की बधाई दी। इस दौरान होली गीतों पर सभी झूमते व मस्ती करते नजर आए। वहीं विधायक डा. नीरज बोरा, वरिष्ठ समाजसेविका बिन्दु बोरा, वत्सल बोरा भी खुद को थिरकने से नहीं रोक सके और जमकर झूमे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal