Saturday , July 27 2024

सुरेश छाबलानी बने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष

व्यापारी का सम्मान हो यही लक्ष्य – संदीप बंसल

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल लखनऊ महानगर टीम की घोषणा करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने ऐलान किया कि प्रत्येक व्यापारी को सम्मान दिलाना ही संगठन का लक्ष्य है। जब तक यह लक्ष्य पूरा नहीं होगा संगठन का कोई भी पदाधिकारी चैन से नहीं बैठेगा।उन्होंने व्यापारी हित में संगठन द्वारा किए गए कार्यों को बताते हुए राष्ट्रीय व्यापारी दिवस प्राप्त करना, व्यापारी पेंशन योजना लागू करवाना और शिक्षक क्षेत्र की तरह पंजीकृत व्यापारियों से विधान परिषद चुना जाना यह आगामी कार्यक्रमों का मुख्य मसौदा तय किया।

उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल, प्रदेश के मुख्य संरक्षक वीरेंद्र टंडन बिल्लू भैया, प्रदेश संगठन मंत्री जावेद बेग, युवा प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम, युवा नगर अध्यक्ष अश्वन वर्मा, जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता, प्रभारी पतंजलि यादव की उपस्थिति में अभी तक अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल महानगर में वरिष्ठ महामंत्री की जिम्मेदारी निभा रहे सुरेश छाबलानी को महानगर लखनऊ का अध्यक्ष घोषित किया। वहीं महानगर के महामंत्री पद के लिए आलमबाग क्षेत्र से हरीश मलानी, अलीगंज क्षेत्र से राजीव कक्कड़, सहादतगंज क्षेत्र से दीपेश गुप्ता, इंदिरा नगर क्षेत्र से राजीव अरोड़ा और आशियाना क्षेत्र से अनुज गौतम को चुना गया।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पदम जैन, मो. सालिम, डा. संदीप अग्रवाल, राजेश गुप्ता, रमेश शुक्ला, महेश राठौर और कोषाध्यक्ष पद पर राम मोहन अग्रवाल को चुना गया। अमरनाथ चौधरी, आदर्श अग्रवाल, राजीव, शाश्वत विद्याघर, मुकेश कुमार नाग, नितिन श्याम अग्रवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। संगठन मंत्री पद पर जय मिगलानी, सुनीत साहू, आरके मिश्रा, वीरेंद्र वर्मा, मनोज कुमार, मो. नसीम, राजीव रतन सिंह, मंत्री पद पर वीरपाल सिंह, झबरू गुप्ता, आलोक एरम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के संरक्षक ओम अग्रवाल व अरूण तिवारी और प्रचार मंत्री लाल बहादुर छोटेलाल, सोशल मीडिया प्रभारी असीम चंद्रा, संजय निधि अग्रवाल बनाए गए।

बैठक में नगर अध्यक्ष कजरा निगम, महामंत्री बिनु मिश्रा उपाध्यक्ष हिना सिराज खान, मनी टंडन, विपिन अग्रवाल, सनत गुप्ता, मलखान सिंह भी उपस्थित थे।