Friday , September 20 2024

प्रधान संगठन ने की माल-दुबग्गा रोड को फ़ोर लेन बनाने की माँग

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। प्रधान संगठन ने माल को दुबग्गा से जोड़ने वाली सड़क को फ़ोर लेन बनाये जाने की माँग उठाई है। संगठन के राष्ट्रीय संयोजक डॉ.अखिलेश सिंह ने आज एक समारोह में इसकी आवश्यकता बतायी। सरोजनी नगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने इस पर अपनी सहमति व्यक्त करते हुए राज्य सरकार को संस्तुति सहित प्रस्ताव प्रेषित किये जाने की घोषणा की है। वह यहाँ गोपरामऊ चौराहे पर स्थित माइल स्टोन्स ग्लोबल स्कूल के दूसरे वार्षिक समारोह को संबोधित कर रहे थे।

समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. अखिलेश सिंह ने कहाकि फल पट्टी होने के कारण माल क्षेत्र में उद्योग धन्धों का अभाव है। मेगा टेक्सटाइल पार्क इस कमी को दूर करेगा। इसकी माँग विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सरोजनीनगर के लिए की थी। इस उपलब्धि के लिए उन्होंने विधायक को धन्यवाद ज्ञापित किया।

राष्ट्रीय संयोजक ने कहाकि माल से दुबग्गा को जाने वाली सड़क सँकरी है। मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड होने के कारण इस पर यातायात की भारी समस्या बनी रहती है।