Tuesday , September 17 2024

भारत हस्तशिल्प महोत्सव : राममय माहौल में गायन व नृत्य की प्रस्तुति ने किया मंत्रमुग्ध

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट एवं प्रगति इवेंट के तत्वावधान में आशियाना में चल रहे भारत हस्तशिल्प महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में ग्रेस@पीस स्टूडियो द्वारा नृत्य एवम गायन का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में ‘नमो नमो शंकराय’ सौम्या और फहीम द्वारा, ‘घूमर’ नीलम श्रीवास्तव और मानसी श्रीवास्तव द्वारा, ‘घर मोरे परदेसिया’ फहीम द्वारा, ‘राम आयेंगे’ नीलम, सौम्या, मानसी, खुशी, अनन्य और वैदिक द्वारा प्रस्तुत किया गया।

अपराजिता जज्बा जीत का नेशनल वेलफेयर ट्रस्ट ने भारत महोत्सव में कार्यक्रमों की प्रस्तुति से माहौल राममय कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि मौजूद लोकगायिका कुसुम वर्मा और अपराजिता की संरक्षक नीता माथुर की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन कर किया। मुख्य अतिथि का स्वागत अपराजिता की संस्थापक डा. अनुपमा श्रीवास्तव ने स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। डा. रश्मि सिन्हा एवं अपर्णा सक्सेना के खूबसूरत संचालन में स्वरांजली ने अपनी सुमधुर आवाज में स्वागत गीत प्रस्तुत कर रंगारंग कार्यक्रम का आरंभ किया। डा. आरती श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी संध्या श्रीवास्तव, कुसुम पाठक, पूजा श्रीवास्तव, मधु अग्रवाल ने काव्य पाठ के माध्यम से राम स्तुति प्रस्तुत की।

अनुष्का अकादमी के बच्चों ने राम भजन पर समूह नृत्य प्रस्तुत किया। चार वर्षीय अंश ने हनुमान चालीसा सुनाकर सबका मन मोह लिया। अपराजिता सदस्यों गीता, आरती, प्रीति, विनीता, निधि, शिल्पी, अनीता, अर्चना, मीठू, संजया ने एकल एवं समूह राम भजन प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि कुसुम वर्मा ने सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

सुर झंकार संस्था द्वारा ग्रुप डांस ‘ताल से ताल’ गाने पर प्रस्तुत किया गया। अभय, आराध्या, अंकिता और काव्या ने प्रस्तुति दी। ‘बूंद बूंद से मिलकर बना सागर’ पर ग्रुप डांस में अनुष्का, सावी, आस्था और अदिति ने भाग लिया। ‘मेरे घर राम आएं हैं’ ग्रिप सॉन्ग में दीपिका, वर्तिका, चारू, शुभी और मालविका ने भाग लिया। सोलो सॉन्ग में शुभी राजपूत ने, ‘फूल गेंदवा’, चारू श्रीवास्तव ने, ‘माही वे’, प्रेरणा चंद्र ने, ‘फेरो न नजरिया’, वंशिका ने, ‘चुनरी चुनरी’, वर्णिका सिंह ने, ‘राफ्ता राफ्ता’, स्निग्धा और प्रेरणा ने प्रस्तुति दी। सोलो डांस में आराध्या, आरना, सम्मृद्धि, पूर्णिमा, रूपिका, हनित कौर, अनिका शुक्ला, प्रियांशी, लावण्या और अनीशा ने प्रतिभाग किया।

मिस भारत मॉडलिंग कांटेस्ट में पूर्णिमा वर्मा, मनू, मानसी सिंह, सोनम चौधरी, अनुष्का गुप्ता, हर्षिता मौर्य, एंजल मिश्र और प्रीति ने भाग लिया। एजेंट को अथर्व ने कोऑर्डिनेट किया।