Tuesday , September 17 2024

भारत हस्तशिल्प महोत्सव : काव्य पाठ संग शानदार प्रस्तुतियों ने किया मंत्रमुग्ध

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट द्वारा कांशीराम स्मृति उपवन आशियाना में चल रहे भारत हस्तशिल्प महोत्सव में जहां  खाने पीने के अनेक व्यंजनों और जरूरत का हर सामान मिल रहा हैं। फिश एक्वेरियम और फिश एक्वेरियम टनल पर भी भीड़ देखने को मिल रही है। 

रमा साहित्यिक सामाजिक और सांस्कृतिक मंच द्वारा काव्य समारोह का आयोजन आचार्य ओम नीरज की अध्यक्षता, संस्था प्रमुख शीला वर्मा के संयोजन और श्वेता शुक्ला के संचालन में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि अस्थाना महेश प्रकाश और विशिष्ट अतिथि निवेदिता श्रीवास्तव निवी की उपस्थिति में कवियों ने अपने काव्य पाठ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। 

सुनिति रानी महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष अर्चना शर्मा के नेतृत्व में बच्चों ने कई प्रस्तुतियां दी। होली खेले मसाने में… पर तेजस्विनी, इशिता, अरुला, खुशी, हर्ष, मेरी चौखट पर राम… पर आराध्या, छोटा बच्चा जानकर… पर कृष्णा, पुष्पांजलि, लक्ष्मी, देश रंगीला… पर सोनिका, मोनिका, अनामिका, ज्योति, राधिका, मैया यशोदा… पर जानवी, प्रतीक, जय श्रीराम… पर उदय, अभय, अरुण, सपने में राम… पर साक्षी और लाडो, रंगीलो मारो ढोल… पर नित्या और श्याम रोक ले… पर काव्या ने शानदार नृत्य प्रस्तुत किया।