Thursday , September 19 2024

उत्तर प्रदेश महोत्सव : श्रीराम के गुणगान संग गूंजा “मेरे घर राम आये हैं…”

उत्तर प्रदेश महोत्सव : श्रीराम के गुणगान संग गूंजा “मेरे घर राम आये हैं…”

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। जहां सोमवार को पूरी दुनिया अयोध्या में हो रहे प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के रस में सरोवर थी। वहीं जानकीपुरम विस्तार में चल रहे उत्तर प्रदेश महोत्सव में राम भजनों और गुणगान से प्रांगण भक्तिमय हो उठा। महोत्सव में कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती बालिका विद्या मंदिर जानकीपुरम की प्रिंसिपल सुधा तिवारी के संयोजन में प्रस्तुत किए भजनों से महोत्सव का प्रांगण राममय हो गया। आर्य श्रीवास्तव ने “सजा दो घर को गुलशन सा…”, श्रेया सिंह ने मंद मंद मुस्कनिया…, रिया पाण्डेय ने जरा देर ठहरो राम…, यशश्वी यादव ने राम को देखकर…, मेरे राम आए हैं…, जय जय राम.. पर प्रस्तुति दी। 

इसके बाद कंचन मिश्रा ने ढोलक पर भक्ति गीत गाकर व वरुण तिवारी ने गिटार पर सुंदर गीत गाया। प्रोग्राम में राम आएंगे तो अंगना… पर इशिका श्रीवास्तव ने खूबसूरत नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं स्तुति जैन ने अवध में बाजे खूब बधाई पर मनमोहक प्रस्तुति दी। महोत्सव में आए दर्शकों का मनोरंजन अपनी खूबसूरत आवाज से विजय गुप्ता व शैलेन्द्र ने किया।