Thursday , February 12 2026

जनविकास महासभा एवं सृजन फाउंडेशन ने मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती

स्वामी विवेकानंद के आदर्श पर चलकर युवा मजबूत राष्ट्र बनाने में दें योगदान : पंकज तिवारी

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर जानकीपुरम में चल रहे उत्तर प्रदेश महोत्सव में जनविकास महासभा एवं सृजन फाउंडेशन द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर सभी ने उनके आदर्श पर चलने का संकल्प लिया। जनविकास महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज कुमार तिवारी ने कहाकि विवेकानंद जी का एक वाक्य अवश्य ही देश के सभी युवाओं को अपने जीवन में धारण करना चाहिए और वह वाक्य है उठो जागो आगे बढ़ो और तब तक ना रुको जब तक मंजिल प्राप्त न हो जाए। इसी को अपना आदर्श वाक्य बना कर देश के युवाओं को अपने देश को मजबूत राष्ट्र बनाने में योगदान देना चाहिये।

कार्यक्रम में उपस्थित सृजन फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. अमित सक्सेना, सामाजिक संस्था सोसायटी ऑफ कैरियर टेक्नोलॉजी (सोक्ट) के अध्यक्ष डॉ. अगम दयाल जनविकास महासभा के मंत्री अजय यादव सेक्टर-5 जानकीपुरम विस्तार के अध्यक्ष एसपी मिश्रा एवं महासचिव सुशील कुमार श्रीवास्तव ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में देशराज यादव, शशि मोहन, शैलेंद्र मोहन, दिव्या शुक्ला, उदयराज सिंह समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।