लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। बढ़ते ठंड को देखते हुए विधायक डा. नीरज बोरा ने गुरुवार को लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत दौलतगंज, ठाकुरगंज और मूंगफली मंडी में समाज के निर्धन असहाय जरुरतमंदों को कंबल वितरित किया। ठंड में कंबल मिलते ही गरीबों के चेहरे खिल गए।

विधायक डा. नीरज बोरा ने कहा कि अत्याधिक ठंड व शीतलहर से उत्पन्न होने वाली समस्याओं को देखते हुए निराश्रित एवं असहाय तथा कमजोर वर्ग के असुरक्षित लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कंबलों का वितरण किया जा रहा है। ताकि ठंड से कोई भी जन हानि नहीं हो। ठंड के बीच कंबल पाकर लोगों के चेहरे में खुशी झलक आई। वहीं कंबल मिलने के बाद लोगों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान विधायक ने लोगों की समस्याएं सुनी और समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।

इस मौके पर नायब तहसीलदार सदर, नगर महामंत्री राम अवतार कनौजिया, मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, पार्षद रानी कनौजिया, पार्षद सीबी सिंह, जगदीश पाल, दया पांडे सहित अन्य स्वजन उपस्थित रहे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal